ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

निःशुल्क दन्त शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन

कटिहार। भारतीय रेडक्रोस सोसाइटी के तत्वाधान में शिव डेंटल क्लिनिक एन्ड रिसर्च सेंटर के द्वारा आज निःशुल्क दन्त शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व उपमुख्य मंत्री तारकिशोर प्रसाद, अनिल चमरिया, डाक्टर एल डी महेश्वरी, उपाध्यक्ष डाक्टर रंजना झा, सचिव संतोष गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। श्री तारकिशोर प्रसाद ने रेडक्रॉस सदस्यों कि सराहना करते हुए कहा कि किसी भी आपदा मे रेडक्रॉस के सदस्य सहायता को तत्पर रहते है और दाँत के साथ स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से लोगों कि सेवा भी अनुकरणीय है। अपने संबोधन में अनिल चमरिया ने कहा कि प्रतिवर्ष ये शिविर लगाया जाता है साथ ही अलग अलग स्कूलों में शिविर लगाकर बच्चों को अपने दांतों की उचित देखभाल करने की सलाह के साथ चिकित्सा एवं निःशुल्क दवाई दी जाती है। अपने संबोधन में प्रसिद्ध दन्त सर्जन डॉ लीलाधर माहेश्वरी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने दांतों को दिन में कम से कम दो बार फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट से ब्रश करें। दिन में कम से कम एक बार अपने दांतों को फ्लॉस करें। उन्होंने कहा कि सफाई नही करने से वैक्टेरिया की एक पतली परत दांतों पर जमा हो जाती है जिसे डेण्टल फ्लॉग कहते हैं। सचिव संतोष गुप्ता ने कहा कि इस शिविर में 200 से ज्यादा मरीजों के दांतों का चेकअप किया गया, कई लोगों के खराब दांतों को उखाड़ा गया कई के दाँत टेढ़े मेढे पाए गये कईयों को निःशुल्क दवाई भी दी गई। उपाध्यक्ष डॉ रंजना झा ने कहा कि शरीर मे सबसे ज्यादा कैंसर मुँह का होता है और ये कबित देखभाल नही करने से होता है, गुटका, पान मसाला के कारण होता है। कोषाध्यक्ष पंकज पूर्वे ने स्वस्थ दांत स्वस्थ शरीर का नारा देते हुए कहा कि शरीर का सबसे मजबूत भाग दांत है। कोषाध्यक्ष पंकज पूर्वे, सह सचिव विवान सरकार प्रबंध समिति सदस्य पुरुषोत्तम मोदी, आलोक् सिन्हा , नरेश साह ने शिविर संचालन में सहयोग देते हुए लोगों से बीड़ी, सिगरेट, खैनी, गुटका, सुपाड़ी, तम्बाखू आदि छोड़ने की अपील की। शिविर में सहयोग देते हुए सुमित काबरा, अभिनाश, ब्यूटी सिंह, करिश्मा, गौरव, शाजीना, सुगम कृति कुपारी, और डॉ. प्रभात प्रकृति ने कहा कि दांतों की देखभाल के लिए सबसे जरूरी है के स्मोकिंग से दूर रहें और न ही तंबाकू या गुटखा चबाएं। सहयोगी डॉक्टर के रूप में की डेन्टल अस्सिटेंट के रूप में परितोष सिंह, सुन्दर, सुनील, पवन, नीरज गोपाल, राकेश, उपस्थित थे। शिविर में रेडक्रोस आपदा प्रबंध समिति सदस्य सच्चिदानंद यादव, राज अमन, पवन कुमार भी मौजूद थे उनका सहयोग शिविर संचालन मे सराहनीय रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.