ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विश्व हास्य दिवस पर बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन ने मजदूरों को पहनाया सर पे टोपी

खगड़िया। बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने एक बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन साईट पर जाकर चिलचिलाती धूप में कार्यरत मजदूरों को टोपी पहनाया और उन्हें बड़ी से बड़ी विपत्ति रहने पर भी खुश रहने के लिए समय समय पर हंसते रहने की सलाह दिया। डॉ वर्मा ने साईट पर उपस्थित मज़दूरों से कहा आज विश्व हास्य दिवस है। विश्व हास्य दिवस को अमल में लाने का श्रेय योग आंदोलन के संस्थापक डॉक्टर मदन कटारिया को जाता है। 11 जनवरी 1998 को उन्होंने पहली बार विश्व हास्य दिवस मनाया था। इसके पीछे इस दिन को मनाने का उद्देश्य समाज के बढ़ते तनाव को कम करके उन्हें सुखी जीवन जीने की सीख देना था। आगे डॉ वर्मा ने कहा ऐसे में तब से लेकर अब हर साल मई महीने के पहले रविवार को इस दिन को मनाया जाता है। इसलिए जरूरी है हंसना। जीवन आजकल तनावों से भरा हुआ है, जिसकी वजह से हम सभी परेशान रहते हैं। सब की जिंदगी में कोई ना कोई दुःख है। इन दुःखों से अलग हटने के लिए आपको जिंदगी में जरूर खुश रहना चाहिए और हंसना चाहिए। हंसने से खून बढ़ता है इस कहावत पर चलते हुए हम बता दें कि हंसना हमारे शरीर के लिए इसलिए भी जरूरी होता है, क्योंकि इससे हमारे शरीर में रक्त का संचार तीव्र गति से होता है। जो लोग तनाव से ग्रसित होते हैं, उन्हें भी मनोवैज्ञानिक हंसते रहने की सलाह देते हैं। आगे डॉ वर्मा ने कहा जब आप मुस्कुराते हैं, तो आपका मस्तिष्क अपने आप सोचने लगता है कि आप खुश हैं और फिर ये प्रक्रिया पूरे शरीर में प्रवाहित करता है। डॉ वर्मा ने साईट इंचार्ज द्वारा मज़दूरों के लिए साईट पर रखे ठंढे पेय जल की व्यवस्था को देख खुश हुए और उन्हें साधुवाद दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.