ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

न्यायालय में झूठी गवाही देने पर थाना अध्यक्ष एवं मुखिया पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश

जहानाबाद ! न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आलोक कुमार चतुर्वेदी की अदालत ने तत्कालीन परस बिगहा थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार सिंह एवं ग्राम पंडूई पंचायत के मुखिया रामप्रवेश कुमार पर न्यायालय में झूठा साक्ष्य पेश करने का प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। बताते चलें की न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आलोक कुमार चतुर्वेदी की अदालत ने जी.आर 46/13 मामले में अभियुक्त अनिल बिन्द के विरुद्ध गिरफ़्तारी वारंट जारी किया था। जिसके तामिला के दौरान उक्त मामले के अभियुक्त अनिल बिन्द को परस बिगहा थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार सिंह एवं पण्डुई पंचायत के मुखिया रामप्रवेश कुमार के द्वारा आपसी मेल में आकर न्यायालय के समक्ष एक झूठा रिपोर्ट दाखिल किया था। जिसमे अभियुक्त अनिल बिन्द को मृत दिखाते हुए एक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। इसके साथ ही बताते चलें की उक्त प्रकरण के आरोपी अनिल बिन्द स्वयं न्यायालय में उपस्थित होकर आत्मसमर्पण किया। लिहाजा न्यायालय द्वारा वर्तमान थाना प्रभारी से जाँच रिपोर्ट की माँगा की गई। जिसमें अभियुक्त के जीवित होने की पुष्टि की गई। इसके साथ ही पूर्व में दाखिल मृत प्रतिवेदन को गलत बताया गया। न्यायालय द्वारा जाँच करने के दौरान थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार सिंह सहित मुखिया रामप्रवेश कुमार पर न्यायालय में झूटी गवाही देने एवं गढ़ने का दोषी ठहराते हुए दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.