ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाजपा सांसद यौन आरोपी बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करो

जहानाबाद ! आर.बाई.ए,आइसा, ऐपवा के संयुक्त बैनर तले महिला पहलवानों के समर्थन में यौन शोषण के आरोपी भाजपा संसद बृजभूषण शरण सिंह को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने, कुश्ती महासंघ के चेयरमैन पद से बर्खास्त करने सहित कई मांगों को लेकर माले कार्यालय से काको मोड़ तक मार्च निकाल राज्यव्यापी विरोध दिवस मनाया।कार्यक्रम का नेतृत्व आरबाईए जिला संयोजक वेंकटेश शर्मा ने किया.कार्यक्रम के बाद सभा को संबोधित करते हुए वेंकटेश शर्मा ने कहा कि देश का मान सम्मान और गौरव को बढ़ाने वाली, कामनवेल्थ गेम में देश के नाम गोल्ड देने वाली महिला पहलवान का शोषण भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह ने किया है। देश की पहलवान बेटियां जब न्याय के लिए जंतर मंतर पर धरना दे रही है तो पहलवानों के पक्ष में कारवाई करने के बजाय पूरी भाजपा टीम कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण को बचाने और महिला खिलाडियों को अनुशासन हीन बताने में लगी है। रोज रोज केश करने ,सीबीआई , ई डी का विपक्षियो पर इस्तेमाल करने वाले मोदी जी की पुलिस आज हाथ पर हाथ रख कर बैठी है। अभी तक भाजपा सांसद ब्रजभूषण सिंह को गिरफ्तार नही किया गया। हम लोग मांग करते है की बृजभूषण सिंह को तत्काल गिरफ्तार कर,कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से हटाया जाए,साथ ही साथ सांसद की सदस्यता रद्द किया जाय। इस सभा को ऐपवा राज्य कमिटी सदस्य कुंती देवी,आरबाईए राज्य कमिटी सदस्य मुकेश पासवान आइसा संयोजक सन्नी भदानी, माले कार्यालय सचिव श्याम पांडे संतोष यादव,माले मखदुमपुर सचिव सतेंद्र रविदास, शिव कुमार बबलू सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.