ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीएम शिवराज की चेतावनी, भ्रष्ट आचरण सहन नहीं करेंगे

भोपाल ।   भ्रष्ट आचरण किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। जिन अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार की शिकायतें हैं, उन पर तेजी से कार्रवाई करें। जिन मामलों में जांच पूरी हो चुकी है, उनमें दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। यह निर्देश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को अभियोजन के मामलों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार की भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जीरो टालरेंस की नीति है और इसके पालन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिन के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति लंबित हैं, उनका तत्परता के साथ निराकरण किया जाए। 15 जून के बाद विभागों द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी के लिए फिर बैठक करेंगे।

यदि विभाग किसी प्रकरण में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने में विलंब करता है तो सबंधित अधिकारी के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि 15 मार्च 2023 से अब तक 75 प्रकरणों में 119 दोषी अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति दी गई है। इसमें सर्वाधिक स्वीकृति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने 23, राजस्व ने 12, नगरीय विकास एवं आवास ने नौ, स्वास्थ्य ने आठ, गृह और कृषि विभाग ने छह-छह और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने चार प्रकरणों में दी गई है। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

11 मई को मंदसौर में होगा महिला सम्मेलन

मुख्यमंत्री ने आगामी सप्ताह में विभिन्न जिलों में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। 11 मई को मंदसौर में महिला सम्मेलन और सूक्ष्म वृहद परियोजना का भूमिपूजन होगा। 12 मई को भोपाल के लाल परेड मैदान पर गोरक्षा संकल्प सम्मेलन और प्रदेश के सभी विकासखंडों में चार सौ पशु एवं मवेशी एंबुलेंस का लोकार्पण किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.