ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर करें ये आसान काम, बरसेगी हनुमत कृपा

सनातन धर्म में वैसे तो हर महीने को खास बताया गया है लेकिन ज्येष्ठ महीना अपने आप में विशेष होता है और इस महीने पड़ने वाले मंगलवार को भी महत्वपूर्ण बताया गया है।

पंचांग के अनुसार आज वैशाख मास की पूर्णिमा है और इसी दिन से वैशाख का महीना समाप्त हो जाएगा अगले दिन यानी कल 6 मई से ज्येष्ठ का महीना आरंभ हो रहा है जो कि बेहद ही खास माना जाता है।

इस दिन पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है जो कि हनुमान पूजा के लिए सबसे श्रेष्ठ दिन बताया गया है इस दिन भक्त भगवान का व्रत रखकर पूजा पाठ और दान धर्म के काम करते हैं मान्यता है कि अगर ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर कुछ उपायों को आजमाया जाए तो हनुमत कृपा बरसती है जिससे जीवन की परेशानियों का समाधान हो जाता है तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते है।

आपको बता दें कि ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल 9 मई को पड़ेगा इसके बाद दूसरा बड़ा मंगल 16 मई, तीसरा बड़ा मंगल 23 मई और आखिरी का बड़ा मंगल 30 मई को पड़ रहा है जो कि बहुत ही खास है। बड़े मंगल को बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन कुछ उपाय भी करना होता है ऐसे में अगर आप आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और छुटकारा पाना चाहते हैं तो बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की विधिवत पूजा करें और प्रभु को सिंदूर अर्पित करें।

मान्यता है कि ऐसा करने से धन योग बनते हैं इसके अलावा नौकरी में तरक्की व कारोबार में खूब लाभ पाने के लिए आप हनुमान जी की पूजा के दौरान उन्हें पान का बीड़ा अर्पित करें ऐसा करने से कारोबार और नौकरी में मनचाही तरक्की मिलती है। अगर आप पीड़ाओं से ग्रस्ति है और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में हनुमान जी को गुलाब के पुष्प के साथ केवड़े का इत्र अर्पित करें ऐसा करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.