ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजद का हिंदू विरोधी चेहरा अब खुलकर सामने आ गया है :- आश्रिति शर्मा

जिनका खुद चरित्र दागदार हो वें महात्माओं को सर्टिफिकेट बांटते हैं

बिहारशरीफ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेत्री श्रीमती आश्रिति शर्मा ने कहा है कि राजद के लोग बागेश्वर बाबा का ही नहीं बल्कि पूरे हिन्दू समाज एवं सनातन संस्कृति को अपमानित कर रहे है। महागठबंधन की सरकार का हिन्दू विरोधी चेहरा अब खुलकर सामने आ गया है की अब बिहार में हिन्दू समाज के संत महात्मा अब अपने भगवान का आराधना, कथा वाचन भी नहीं कर सकते है। श्रीमती आश्रिति ने कहा है कि राजद के लोगों को बागेश्वर बाबा जैसे संत महात्मा पसंद नहीं है वे नहीं चाहते हैं कि बिहार में संत महात्मा आए। यहां पर चोर, घोटालेबाज़ अगर आते हैं तो इन लोग को बहुत आनंद आता है, क्यों कि इससे माल आता है और माल से राजद के युवराजो का मॉल बनता है। लेकिन बागेश्वर बाबा जैसे संत व्यक्ति अगर यहां आते हैं तो उसे सामाजिक सौहार्द बढ़ता है लोगों में धर्म की प्रवृत्ति जगती है। लेकिन महागठबंधन के लोग को तो हिन्दू धर्म से तो कोई मतलब नहीं है।ये लोगों को मतलब है वोट की राजनीति और कुर्सी से, घोटालों से, माफियाओं से, अपराधियों से, हत्यारा से, तो ये लोग इसी तरह के लोगों को पसंद करते हैं।और ये लोग घोटालेबाज माफियाओं तथा अपराधियों को प्रोत्साहन देने वाले लोग हैं। इन लोगों को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद स्थापित करने वाले लोग, हिंदू धर्म, संस्कृति की बात करने वाले लोग इन लोगों को पसंद नहीं आते हैं। जिनका खुद चरित्र दागदार हो वें महात्माओं को सर्टिफिकेट बांटते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.