ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग में, छह लोग झुलसे

बाड़मेर | चौहटन इलाके में शादी समारोह के दौरान गैस की भट्टी पर चाय बन रही थी, तभी गैस लीक होने से आग लगी और देखते ही देखते पूरे घर को लपटों ने आगोश में ले लिया। घर में रखे बेटियों की शादी के लिए रखे चार लाख रुपए नगद-गहने और राशन का सामान भी जल गया। आग ने अचानक इतना भयानक रूप ले लिया कि आसपास के तीन और घरों को भी आग ने चपेट में ले लिया।उस परिवार पर क्या बीत रही होगी, जिस घर में खुशियों का मेला लगा हो। घर की महिलाएं आंगन में मंगल गीत गा रही हों और हर तरफ हंसी-खुशी, उल्लास का माहौल हो। दो दिन बाद घर से दो-दो बेटियों की डोली उठने वाली हो, उन बेटियों के हल्दी और मेहंदी की रस्में की जा रही हों, इस दौरान अचानक देखते ही देखते पूरा घर आग की आगोश में समा जाता है। चारों और आग ही आग और एक झटके में पूरा परिवार आसमान के तले आ गया।मंगलवार को शादी के प्रोग्राम शुरू हो गए थे। बुधवार को दोपहर के समय में महिलाओं का संगीत प्रोग्राम चल रहा था। छोटे-छोटे बच्चे झोपड़ों में सो रहे थे। करीब तीन बजे घर पर आए मेहमानों के लिए घर मे बने छपरें के नीचे चाय बन रही थी। इसी दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने लगी और अचानक आग लग गई।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.