ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

असली मुद्दों से गोवा के लोगों का ध्यान भटका रहे हैं PM मोदी: राहुल गांधी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पर्यावरण और रोजगार जैसे वास्तविक मुद्दों से गोवा के लोगों का ध्यान भटकाने का शुक्रवार को आरोप लगाया। गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर पंडित जवाहरलाल नेहरू चाहते तो गोवा को 1947 में ‘‘कुछ ही घंटों के भीतर” आजाद कराया जा सकता था। गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री उस समय की स्थिति और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद क्या हो रहा था, इसे नहीं समझते हैं। मोदी ने 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यहां के निकट मापुसा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस सरकार को गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराने में 15 साल लग गए।

गांधी ने मडगांव में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री उस समय के इतिहास को नहीं समझते हैं, उन्हें समझ में नहीं आता कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद क्या चल रहा था। वह पर्यावरण और रोजगार जैसे वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए गोवा आ रहे हैं।” उन्होंने ‘हिजाब’ को लेकर चल रहे विवाद पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि वह किसी भी तरह की ऐसी बातचीत में शामिल नहीं होंगे, जिससे गोवा के लोगों का ध्यान भटके। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मिशन उन चीजों पर ध्यान केन्द्रित करना है, जो गोवा के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है।” गोवा के एक दिवसीय दौरे पर आये गांधी ने कहा कि कांग्रेस राज्य में ज्यादातर सीटें जीतेगी और चुनाव के बाद गठबंधन की कोई आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस को बहुमत मिलेगा और गोवा में हमारी सरकार बनाने के लिए तुरंत कदम उठाया जायेगा।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.