ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अनुमंडल पदाधिकारी ने एम.ओ, जन वितरण प्रणाली विक्रेता के साथ बैठक की

जहानाबाद। अनुमंडल पदाधिकारी श्री मनोज कुमार द्वारा जिले के सभी एम.ओ. तथा सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को निदेश दिया कि राशन कार्ड में अंकित नाम/लाभुकों के आधार से 30 जून तक लिंक कर दिया जाए।
अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि विभागीय निदेशानुसार सभी राशन कार्ड उपभोक्ता का नाम आधार कार्ड के नंबर से 30 जून तक लिंक करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड नंबर को जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं द्वारा 30 जून तक अपने अपने क्षेत्र के लाभुकों का जोड़ा जाना अनिवार्य है। साथ हीं बताया गया कि आधार कार्ड का लिंक जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं द्वारा नि:शुल्क किया जाएगा, इसके लिए किसी भी प्रकार का कोई राशि देय नहीं है। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि 30 जून के उपरांत जिन लाभुकों का आधार नंबर लिंक नहीं होगा, उनका नाम राशन कार्ड की सूची से स्वत: ही हटा दिया जाएगा तथा राशन रूप में दी जाने वाली खाद्यान्न एवं सरकार लाभ से वंचित कर दिया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि ऐसे लाभुक जिन्होंने अपने आधार कार्ड नंबर से राशन कार्ड नंबर को लिंक नहीं कराया है, वे किसी भी जन वितरण प्रणाली विक्रेता (डीलर) से अपना आधार कार्ड नंबर नि:शुल्क राशन कार्ड से लिंक करा सकते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.