ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

द केरल स्टोरी बैन पर आज SC में सुनवाई ये है विवाद की वजह

 सुप्रीम कोर्ट आज (शुक्रवार) फिल्म द केरल स्टोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार और तमिलनाडु में इसके प्रदर्शन पर प्रतिबंध के खिलाफ चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। फिल्म निर्माताओं की ओर से पेश अधिवक्ता हरीश साल्वे ने CJI डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के सामन याचिका का जिक्र किया। साल्वे ने कहा, ‘हमें हर दिन नुकसान हो रहा है। अब दूसरे राज्यों ने भी कहा है कि हम ऐसा ही करने जा रहे हैं। यह एक जल्दबाजी का आदेश है।

बुधवार को फिल्म निर्माता की ओर से पेश वकील हरीश साल्वे ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने मामले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बंगाल और तमिलनाडु सरकार ने मूवी पर रोक लगा दी है। अदालत जल्द मामले पर सुनवाई करें। हरीश साल्वे ने कहा, ”निर्माता को रोजाना नुकसान हो रहा है।” उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए पीठ ने याचिका को 12 मई को सुनवाई पर मंजूरी दी।

हरियाणा में टैक्स फ्री

उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश के बाद अब हरियाणा में द केरल स्टोरी को टैक्स फ्री कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसकी जानकारी है। कैबिनेट बैठक में इस फिल्म पर मंगलवार को चर्चा हुई थी। फिल्म को टैक्स फ्री करने के प्रस्ताव पर सीएम ने कहा था कि अभी कमेटी देख रही है। उसके बाद ही फैसला लिया जाएगा। बुधवार रात उन्होंने द केरल स्टोरी टैक्स फ्री करने की घोषणा कर दी।

अपनी बेटी के साथ देखें फिल्म-असम सीएम

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को अपने परिवार और कैबिनेट टीम के साथ द केरल स्टोरी फिल्म देखी। इसको देखने के बाद उन्होंने कहा, ”मूवी को बैन करने की जरूरत नहीं है। इसकी स्टोरी किसी समुदाय का विरोध नहीं करती बल्कि ये आतंकवाद के खिलाफ है।” उन्होंने कहा कि लोग अपनी बेटियों के साथ इस फिल्म को देखें।

Posted By: Kushagra Valuskar

देश

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.