ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

घायलों की मदद करने वाले ग्रामीणों का पुलिस ने किया सम्मान

खरगोन। डोंगरगांव-दसंगा के बीच पुल पर 9 मई को हुए बस हादसे में 25 लोगोंं ने जान गंवाई, जबकि 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। बस गिरने के बाद क्षेत्र के करीब चार गांवों के ग्रामीणों ने प्रशासनिक मदद का इंतजार किए बगैर बचाव कार्य शुरू कर दिया था। घायलों को न केवल बस से निकाला, बल्कि अपने वाहनों से अस्पताल तक पहुंचाया। इससे कई यात्रियों को समय रहते उपचार मिलने से जान बच गई।

ग्रामीणों की इस सतर्कता, घायलों के प्रति मानवीय दृष्टि को देखते हुए सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में सम्मान समारोह आयोजित किया। यहां एसपी धर्मवीर सिंह ने शासन की गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) योजना के तहत उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर किए गए कार्य के लिए सराहना करते हुए प्रमाण-पत्र दिए। एसपी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल किसी अनजान व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने वाले नेक इंसान (गुड सेमेरिटन) को सरकार द्वारा पांच हजार रुपये के इनाम देने की योजना है। इतना ही नहीं, उसे किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से नहीं गुजरना पड़ेगा। कानून की पेचिदगियों की चिंता किए बिना घायलों की मदद करें। इस दौरान एसडीओपी राकेश शुक्ला भी मौजूद थे।

प्रदेश स्तर तक हुई बचाव कार्य की सराहना

एसपी ने बताया कि हादसे वाले इलाकों के आसपास के गांवों के रहवासियों ने घायलों की जो मदद की, वह सराहनीय है। हादसे के एक घंटे के भीतर घायल को उपचार मिलने से जान बच जाती है और यह ग्रामीणों ने कर दिखाया। जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक बचाव कार्य की सराहना हो रही है। खून से लथपथ पड़ी लाशों, गंभीर घायलों को बिना प्रशासनिक मदद के बाहर निकाला। बस को क्रेन की मदद लिए बिना खुद सीधा कर घायलों को निकालना यह बेहद हिम्मत, हौसले वाला काम था। आप लोगों का यह बचाव कार्य अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायी और अनुकरणीय है। सबसे बड़ी बात यह रही कि किसी भी यात्री के आभूषण, अथवा कोई अन्य सामान चोरी नहीं हुआ, किसी की ऐसी कोई शिकायत नहीं है।

अस्पताल पहुंचाने से लेकर पीएम तक की मदद

ग्रामीण श्रीराम पाटीदार बगंवा ने बताया कि सूचना के बाद बगंवा, दसंगा, डोंगरगांव सहित आसपास के गांव से लोग जमा हुए। सभी बिना कुछ सोचे घायलों की मदद के लिए आगे आए। कोई अपने वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचा रहा था तो कोई बस से घायलों को निकालने में मदद कर रहा था, कोई घायलों को हिम्मत दे रहा था। हादसे में वासुदेव पटेल, उमेश मांगीलाल, गौरीदास पाटीदार, मनीष पाटीदार, श्याम गोविंद, यशवंत महेश, तरुण पाटीदार आदि ने अपने निजी वाहनों से घायलों को बिना समय गंवाए अस्पताल पहुंचाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.