ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर से दानापुर और भिवानी के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना

 इंदौर। सोमवार को दो ट्रेनें महू-इंदौर-दानापुर और इंदौर-भिवानी स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। इंदौर-पटना के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन की शुरुआत पहले हो चुकी थी। इसके बाद चार ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन की घोषणा हुई थी। महू-दानापुर ट्रेन दोपहर 2.50 बजे रवाना हुई, जो मंगलवार शाम 4.15 बजे पहुंचेगी। दानापुर से मंगलवार शाम 6.45 बजे रवाना होकर बुधवार शाम 6.45 को महू आएगी। यह ट्रेन 27 जून तक संचालित होगी।

वहीं, इंदौर-भिवानी स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार-शुक्रवार को चलेगी। इंदौर से सुबह 7.20 बजे रवाना होकर फतेहाबाद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, भीलवाड़ा, जयपुर होते हुए अगले दिन दोपहर 1.05 बजे भिवानी पहुंचेगी। भिवानी से हर मंगलवार-शनिवार दोपहर 2.50 बजे ट्रेन रवाना होगी। यह ट्रेन 1 जुलाई तक चलाई जाएगी।

17 मई से वैष्णोदेवी जाएगी ट्रेन

इंदौर-कटड़ा वैष्णोदेवी के लिए स्पेशल ग्रीष्मकालीन ट्रेन का संचालन 17 मई से शुरू होगा। यह ट्रेन 30 जून तक दोनों दिशाओं में सात-सात फेरे लगाएगी। प्रत्येक बुधवार इंदौर से रात 11.30 बजे रवाना होकर देवास, उज्जैन, नागदा, कोटा, मथुरा, दिल्ली सफदरजंग, पठानकोट, जम्मूतवी होते हुए अगली रात 12.30 बजे कटड़ा पहुंचेगी। कटड़ा से हर शुक्रवार दोपहर 3.50 बजे रवाना होकर शनिवार सुबह 7.30 बजे इंदौर आएगी।

पुणे के लिए 18 मई से चलेगी स्पेशल ट्रेन

इंदौर से पुणे के लिए भी स्पेशल ट्रेन की घोषणा की गई है। ट्रेन 18 मई से 30 जून तक चलाई जाएगी। इंदौर से गुरुवार सुबह 11.15 बजे रवाना होकर देवास, उज्जैन, रतलाम, वडोदरा होते हुए रात 3.10 बजे पर पुणे पहुंचेगी। पुणे से हर शुक्रवार सुबह 5.10 बजे रवाना होकर रात 11.55 बजे इंदौर आएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.