ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

CM शिवराज की युवाओं को बड़ी सौगात, सीखो कमाओ योजना को दी मंजूरी

भोपाल: CM शिवराज ने आज युवाओं के लिए एक बड़ी योजना आरंभ किया। उन्होंने कहा कि अपने बेरोजगार बेटा बेटियों के लिए एक नई योजना को कैबिनेट में मंजूरी दी है, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना। गरीब से गरीब मतलब जो ज्यादा परेशानी की योजना क्लिक हो सके सीखो और कमाओ योजना। इस योजना के अंतर्गत 12वीं पास जो आईटीआई किया है, वह बच्चे जिन्होंने ग्रेजुएशन किया है, पोस्ट ग्रेजुएशन किया है, वो सारे के सारे इस योजना के लिए पात्र होंगे।

CM शिवराज ने कहा कि इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिकल, सीनियर मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट, टूरिज्म, ट्रैवल और अस्पताल, आईटीआई, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का क्षेत्र बैंकिंग बीमा, लेखा चार्टर्ड अकाउंटेंट और अन्य वित्तीय सेवाएं संबंधी काम बच्चों को काम सिखाए जाएंगे। इंडस्ट्रीज उद्योग, एमएसएमई उद्योग या अन्य सर्विस सेक्टर में अलग-अलग 700 काम सिखाए जाएंगे और किसी प्राइवेट फैक्ट्री इंस्टिट्यूशन हो लेकिन काम सीखने के बदले हम बच्चों को पैसा देंगे और जीबीटी के माध्यम से यह पैसा उनके खातों में जाएगा।

रोजगार की दृष्टि से मध्यप्रदेश सरकार अनेकों प्रयास कर रही है। आप जानते हैं 1 लाख पदों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। 60 हजार से ज्यादा भर्तियां हो गई है, 40 हजार भी जल्दी हो जाएंगी। 15 अगस्त तक एक लाख भर्तियां कंप्लीट हो जाएगी।

आज मैंने निर्देश दिया और कहां-कहां शासकीय सेवा में भर्ती की गुंजाइश है, उसका भी परीक्षण करके 15 अगस्त के बाद भी भर्ती की प्रक्रिया चालू रहेगी। दूसरा स्वरोजगार के प्रयास हमारे निरंतर चल रहे हैं। आप सभी जानते हैं हर महीने हम रोजगार दिवस करते हैं और उस दिन लगभग ढाई लाख नौजवानों को स्वरोजगार के लिए लोन, जिस की गारंटी सरकार लेती है और ब्याज का अनुदान भी देती है। तो स्वरोजगार के माध्यम से भी रोजगार के अवसर पैदा करने का हमारा प्रयास चल रहा है।

अभी हमारा पोर्टल बन रहा है। 7 जून से जिन प्रतिष्ठानों को ऐसे बच्चों को काम सिखाना है। उनका पंजीयन प्रारंभ हो जाएगा। 15 जून से हम युवाओं के पंजीयन प्रारंभ कर देंगे और 31 जुलाई से युवा प्रतिष्ठान (जहां वो काम करेंगे) और मध्य प्रदेश शासन के बीच ऑनलाइन अनुबंध हो जाएगा। 1 अगस्त से बच्चे काम करना प्रारंभ कर देंगे। उसके बदले में उनको यह राशि 1 महीने जैसे वह काम कर लेंगे मिलना प्रारंभ हो जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.