ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नेता प्रतिपक्ष ने लगाया आरोप कहा सरकार बताए कहां गई चार लाख करोड़ के कर्ज की राशि

 जबलपुर। प्रदेश सरकार घोटालों की सरकार है। इसके कार्यकाल में सभी स्तरों पर घोटाले और भ्रष्टाचार हुए। सरकार ने मनमाने तरीकों से अपने लोगों को उपकृत किया और राजनीतिक विराेधियों के क्षेत्र में विकास कार्याें में रोड़े अटकाए। यह आरोप है नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के। वे जबलपुर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री पर भी मुहम्मद बिन तुगलक की तरह काम करने का तंज कसा। इसी प्रकार से उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर अपनी पत्नी और श्वसुर को एग्रीकल्चर कालेज में महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति दिलाई। दरअसल जबलपुर में वे कांग्रेस की बैठक में शामिल होने आज सुबह पहुंचे हैं। जहां सर्किट हाउस में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और पत्रकारवार्ता को संबोधित किया।

जबलपुर आएंगी प्रियंका गांधी, करेंगी विधानसभा चुनाव का शंखनाद

नेता प्रतिपक्ष गोंविंद सिंह ने कहा कि 12 जून को जबलपुर से विधानसभा चुनाव 2023 का शंखनाद किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा गांधी जबलपुर आएंगी। इस पत्रकार वार्ता के दौरान यह भी बताया गया कि प्रियंका वाड्रा गांधी नर्मदा तट पर पूजन के साथ अभियान की शुरुआत करेंगी। इसकी तैयारी के लिए आज जबलपुर में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक ली जा रही है।

सालाना बजट से ज्यादा कर्ज

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार के ऊपर करीब चार लाख करोड़ का कर्ज है, जबकि बजट 3.14 लाख करोड़ रुपये का ही है। सरकार को बताना चाहिए कि उसने जो चार लाख करोड़ का कर्ज लिया उसकी राशि कहां गई? उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना काल में भी राहत कार्यों के नम पर बड़ी गड़बड़ी की गई। कागजों पर तो काम खूब हुए, लेकिन धरातल पर वो कहीं दिखाई नहीं देते।

जलजीवन मिशन में घोटाला

गोविंद सिंह ने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत प्रदेश में सात से आठ हजार करोड़ का घोटाला किया जा रहा है। गुजरात की कंपनियों को ठेके दिए जा रहे हैं।, इसी प्रकार से प्रदेश में 119 करोड़ का पोषण आहार घोटाला हुआ। पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कालेजों की आड़ में भी जमकर घोटाला हुआ।

बताएं चालू क्यों किया था 2000 का नोट

रिजर्व बैंक की ओर से दो हजार के नोट बंद किए जाने को लेकर भी नेता प्रतिपक्ष ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि दो हजार के नोट बंद करने की वजह क्या है? इसके अलावा दो हजार के नोटों को चालू ही क्यों किया गया था?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.