ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाजपा का चलबो गोठान खोलबो पोल कार्यक्रम

जांजगीर-चांपा। भाजपा द्वारा चलबो गोठान खोलबो पोल अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत 20 मई से हो गई है। इसमे भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र के कम से कम 10 गोठानो का दौरा करेंगे और जमीनी हाल जानकर वहां के ग्रामीणो से ”गोठान के गोठ” करेंगे

इसी अभियान के तहत आज जांजगीर चांपा के कार्यकर्ता नैला वार्ड नंबर एक के गौठान पहुंचे जहां न तो गोठान नजर आया और न गाय। भाजपा कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में ग्रामीणो ने भूपेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि भूपेश बघेल ने गौठान के नाम पर विभिन्न मदो से 1300 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का दुरुपयोग कर इसमे भारी घोटाला किया है ।

इंटरनेट मीडिया प्रदेश प्रभारी प्रशांत ठाकुर ने कहा कि गोठान के नाम पर सरकार केवल खानापूर्ति कर रही है ।प्रतिमाह गोठानो के रखरखाव के लिए प्रदेश से भेजे जाने वाले दस हजार रू कहा खर्च हो रहा है उसका कोई हिसाब नही है ।उक्त स्थान पर न तो गरूवा और न ही घुरवा है। केवल गौठान के नाम पर भ्रष्टाचार इस सरकार के द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, अमर सुलतानिया, जिला मंत्री अभिमन्यू राठौर, मंडल अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, अमित यादव, पंकज अग्रवाल, अनुराग तिवारी, राहुल सेन हितेश यादव, मोहन यादव, सुधीर झाझडिया, पुष्पेनदर निर्मलकर ,शैलेन्द्र पांडे, चन्द्रकांत रात्रे, सोनू यादव, सुरेंद्र यादव ,गेंदराम कुरेॅ सूर्यकांत सिंह ज्वाला यादव, प्रदीप राठौर, छबि कश्यप सहित भाजपा उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.