ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डायना पेंटी से लेकर ऐश्वर्या राय तक देखिए कान्स फिल्म फेस्टिवल से बॉलीवुड के बेहतरीन लुक

पेरिस में चल रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड के कई सितारों ने हिस्सा लिया है। इस दौरान इन स्टार्स के बेहतरीन लुक फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। इसमें सारा अली खान और ऐश्वर्या राय जैसे नाम भी शामिल हैं। अब हाल ही में बाॅलीवुड एक्ट्रेस डायना पेंटी का लुक सामने आया है। डायना ने भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाया है। डायना ने शनिवार को अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। इसमें वे हाई नेक कैप स्लिपक्राफ्ट ब्लाउज और गाउन पहने देखा जा सकता है। उन्होंने मरमेड स्टाइल एंकल लेंथ स्कर्ट गाउन कैरी किया हुआ है।

डायना के लुक के आगे फीकी पड़ीं हसीनाएं

डायना ने अपने लुक में काफी कम ज्वेलरी पहन रखी है। उन्होंने इयररिंग और रिंग भी पहनी है। काफी शानदार मेकअप के साथ वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। डायना पेंटी की ड्रेस फाल्गुनी और शेन पीकॉक ने डिजाइन की है।

 

डायना का ये लुक फैंस को काफी पसंद आया, उन्होंने इसे सारा अली खान और ऐश्वर्या राय के लुक से भी बेहतर बताया। डायना का लुक हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों टच दे रहा है। इससे पहले रेड कारपेट से ऐश्वर्या का लुक सामने आया था। जिसमें उन्होंने ग्लिटरिंग सिल्वर गाउन पहन रखा था। ऐश्वर्या राय को कपड़ों को लेकर काफी ट्रोल भी किया गया था।

 

ऐश्वर्या का लुक हुआ ट्रोल

वहीं सारा अली खान ने हैवी लहंगे से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर उर्वशी रौतेला, मानुषी छिल्लर और ईशा गुप्ता ने भी वाॅक किया था। बता दें कि डायना ने साल 2019 में ही अपना कान्स फिल्म फेस्टिवल रेड कारपेट डेब्यू कर लिया था।

 

अनुष्का शर्मा भी इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल डेब्यू करने वाली हैं। एक्ट्रेस इस इवेंट का हिस्सा बनेंगी, जिसमें सिनेमा की दुनिया में महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। वहीं बाॅलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होंगी। सनी कान्स 2023 के इवेंट में शामिल होकर रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.