ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एनआइएमएचआर के उप कुलसचिव मोहम्मद अशफाक को निलंबित जानिए क्या है मामला

सीहोर। गत दिनों जिला मुख्‍यालय स्थित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान (एनआइएचआर) में चल रही अनियमित्ताओं को लेकर अभाविप द्वारा विरोध प्रदर्शन कर डिप्टी रजिस्ट्रार मो. अशफाक को निलंबित करने की मांग की जा रही थी। उन पर पौराणिक ग्रंथों की गलत व्याख्या करने एवं आर्थिक अनियमिताओं के भी आरोप लगाए गए थे। इसी सिलसिले में मोहम्मद अशफाक को 22 मई को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी डा आनंद किशोर पांडेय ने जारी कर दिए। अशफाक के स्थान पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ पुनर्वास संस्थान सीहोर के उपकुलसचिव आहरण एवं वितरण अधिकारी एवं केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी का कार्यभार प्रगति पाण्डेय सहायक प्राध्यापक को दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह पांच दिनों तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकताओं ने धरना प्रदर्शन किया था। जिला संयोजक शुभम व्यास ने बताया कि एम माह पहले किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान के डायरेक्टर व प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा आश्वासन दिया गया था कि आप की मांगे जल्द से जल्द पूरी होंगी, लेकिन इसके बाद भी इस विषय में कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद अभाविप पिछले सप्ताह सोमवार से पांच दिनों तक धरने पर बैठकर प्रदर्शन किया था। लेकिन संस्थान के बच्चों की परीक्षा होने से इसे छात्र हित में रोक दिया गया था। हमारी मांग थी कि जब मो. अशफाक पर आर्थिक गबन के आरोप सिद्ध हो चुके हैं, फिर भी शासन-प्रशासन कोई कार्रवाई क्‍यों नहीं कर रहा है। जब हमने धरना दिया तो डिप्टी रजिस्ट्रार मो. अशफाक को संस्‍थान में उपस्थित होना था, लेकिन धरना प्रदर्शन की वजह से वो बार-बार संस्थान छोडक़र भाग रहे थे। जिसके चलते मो. अशफ़ाक़ के आफिस में घुसकर गुमशुदा होने के पोस्टर चिपकाए और पोस्टर पर कालिख पोती और जमकर नारेबाजी की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.