ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी रवाना परंपरा तोड़कर होगा स्वागत

प्रधानमंत्री 3 देशों की यात्रा के दूसरे चरण में रविवार को पापुआ न्यू गिनी पहुंचेंगे। पीएम ने ट्वीट कर बताया कि जापान की सफल यात्रा के बाद अब पापुआ न्यू गिनी रवाना हो रहा हूं। पापुआ न्यू गिनी में परंपरा है कि किसी भी मेहमान का सूर्यास्त के बाद स्वागत नहीं किया जाता है, लेकिन भारत के प्रधानमंत्री के लिए यह परंपरा तोड़ी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी अपने विशेष विमान से पापुआ न्यू गिनी पहुंचेंगे। वहां के प्रधानमंत्री उनकी अगवानी करेंगे। पापुआ न्यू गिनी आम तौर पर देश सूर्यास्त के बाद आने वाले किसी भी नेता का औपचारिक स्वागत नहीं करता है, लेकिन पीएम मोदी के लिए यह परंपरा तोड़ी जा रही है और उनका पूर्ण औपचारिक स्वागत किया जाएगा।

फिर बजा पीएम मोदी का डंका

बता दें, पीएम मोदी अभी जापान के हिरोशिमा शहर में हैं जहां क्वाड की बैठक हो रही है। इस बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पीएम मोदी से कहा कि पीएम मोदी के कारण उन्हें अमेरिका में एक चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, आगामी दिनों में पीएम मोदी अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। वहां उनके कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों में होड़ मची है। यही कारण है कि स्थानीय प्रशासन को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथोनी अल्बनीस ने भी कहा कि सिडनी में पीएम मोदी के लिए बुक किए हॉल की क्षमता 20,000 है, लेकिन इसे कहीं ज्यादा लोग कार्यक्रम में शामिल होना चाह रहे हैं। इस पर जो बाइडन ने पीएम मोदी से कहा कि उन्हें पीएम मोदी का ऑटोग्राफ लेना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.