ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पुराने शहर में है अनोखा प्याऊ जहां राहगीरों को शीतल जल के साथ मिलते हैं बिस्किट और बताशे

भोपाल। राजधानी भोपाल के पुराने शहर स्थित टीला जमालपुरा में इन दिनों एक प्याऊ आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस प्याऊ की खासियत यह है कि यहां आने वाले हर राहगीर की शुद्ध शीतल जल से प्यास तो बुझाई जा रही है, साथ ही उनको बिस्किट के साथ बताशे भी खाने को दिए जा रहे हैं, ताकि उनको इस भीषण गर्मी में निर्जलीकरण (डी-हाइड्रेशन) की समस्या का सामना ना करना पड़े।

इस अनोखे प्याऊ का संचालन करने वाले गोपाल मुखरैया एवं नीतेश लाल ने बताया कि अपने पूर्वजों स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बाबूलाल मुखरैया, स्व पं. जीवन लाल मुखरैया एवं स्व. जेपी लाल की स्मृति में इस प्याऊ का निर्माण स्वयं के खर्चे पर करवाया गया है। जिसमें अपने घरों की बोरवेल के माध्यम से रोज़ाना 800 लीटर पानी मटकों में भरवाया जाता है। मार्च माह से इस प्याऊ की शुरुआत की गई थी, जो जुलाई तक चलेगी। इस प्याऊ का संचालन करने के लिए एक महिला को बिठाया गया है जो राहग़ीरों को स्वच्छ कांच के ग्लास में पानी का सेवन करवाती है, साथ ही उन्हें जल से साथ बिस्किट और बताशो का वितरण भी किया जाता है। इस प्याऊ के संचालन के लिये कभी भी नगर निगम के टैंकरों का उपयोग नहीं किया जाता है। राहगीर भी प्‍याऊ पर मिलने वाली इस मुफ्त सेवा से काफी सुकून महसूस करते हैं।

बैरागढ़ में भी अनेक प्याऊ स्थापित

बैरागढ़ में भी संत हिरदाराम जी के शिष्यों ने अनेक जगह शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की है। संत जी की कुटिया के सामने, फायर ब्रिगेड के पास एवं कालका चौक के आसपास भी प्याऊ बनाए गए हैं, ताकि राहगीरों को इस भीषण गर्मी में शुद्ध और ठंडा पानी मिल सके। इन प्याऊ में जीव सेवा संस्थान द्वारा संचालित निजी टैंकरों से पानी भरा जाता है। ये प्याऊ नगर निगम के भरोसे नहीं है। करीब रोज 10 हज़ार लीटर पानी की खपत होती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.