ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

200 करोड़ क्लब में शामिल हुई द केरल स्टोरी सिर्फ 18 दिन में किया इतना ज्यादा कलेक्शन

हर जगह चर्चा का विषय बनी फिल्म द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। तेजी से कमाई करते हुए द केरल स्टोरी 200 करोड़ के पार निकल गई है। फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में छा गई थी, जिसके बाद रिलीज होने पर कुछ प्रदेशों में इसे बैन भी किया गया। इसके बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में खूब कमाई कर रही है। 5 मई को सिनेमाघरों में द केरल स्टोरी रिलीज हुई थी। पहले दिन इसने 8.03 करोड़ का कलेक्शन किया और फिल्म को लेकर काफी विवाद शुरू हुआ, जिसका फायदा फिल्म को मिला है।

200 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म

द केरल स्टोरी ने रिलीज के 15वें दिन यानी शुक्रवार को 6.60 करोड़, वहीं शनिवार को 9.15 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद तीसरे रविवार को फिल्म ने बड़ा जंप लेते हुए 17वें दिन 11 करोड़ का बिजनेस किया। इस साल रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों में सिर्फ शाहरुख खान की पठान ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई थी। इसके बाद द केरल स्टोरी ने इस कलेक्शन को पार किया है। यहां तक की सलमान खान की किसी का भाई किसी का जान और कार्तिक आर्यन की शहजादा भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई।

बैन करने की मांग के बाद भी धुआंधार कमाई

द केरल स्टोरी सक्सेस को देखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म की कमाई जारी रहेगी। पश्चिम बंगाल में फिल्म पर बैन हटाने के बावजूद भी इसकी स्क्रीनिंग नहीं की गई है। फिल्म की कहानी केरल में धर्म परिवर्तन कर आतंकी संगठन से जुड़ने के ऊपर आधारित थी। फिल्म में दावा किया गया था कि केरल में 32000 लड़कियां लापता हो गईं और बाद में आतंकी समूह आईएसआईएस में शामिल हो गईं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.