ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर से 12 लाख 30 हजार कैश बरामद

जहानाबाद। भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर में छापेमारी कर 12 लाख 30 हजार रुपए कैश बरामद किया गया। अल्ट्रासाउंड सेंटर से 500-500 रुपये के नोट भारी मात्रा में जब्त किया गया है। नोटों के बंडल को देखकर छापेमारी करने गयी टीम भी स्तब्ध रह गयी। जबकि अल्ट्रासाउंड संचालक फरार होने में कामयाब हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है। जिला प्रशासन और पुलिस को निरन्तर सूचना मिल रही थी कि नगर थाना क्षेत्र के टेनी बिगहा गाँव में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड सेंटर पिछले कई महीनों से चल रहा है। मिली सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। लेकिन छापेमारी की सूचना मिलते ही अल्ट्रासाउंड संचालक मौके से फरार हो गया। छापेमारी के दौरान 12 लाख 30 हजार कैश बरामद किया गया और अल्ट्रासाउंड मशीन भी जब्त किया गया है।अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के टेनी बिगहा गाँव में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड चलाया जा रहा था। जहां भ्रूण लिंग परीक्षण किया जा रहा था। जहांं अवैध रूप से बच्चों का लिंग बताया जाता था। फिलहाल अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील किया गया है। संचालक के खिलाफ नगर थाने में केस दर्ज किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.