ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चार दिन बाद शुक्र भरेगा 4 राशियों की तिजोरी पैसे गिनते-गिनते थक जाएंगे

 30 मई को शुक्र ग्रह का कर्क राशि में गोचर होगा। यह राशि परिवर्तन शाम 07.39 मिनट पर होगा। शुक्र अपनी मित्र बुध की राशि को छोड़कर चंद्रमा की कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के कर्क राशि में आने से धन राजयोग बनेगा। शुक्र ग्रह को प्रेम, रिश्ते और खुशी का अधिपति माना जाता है। आइए जानते हैं शुक्र के गोचर से किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।

मेष राशि

शुक्र का गोचर मेष राशि के चतुर्थ भाव में होगा। इस अवधि में घर में सुख-शांति रहेगी। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। परिजन आपका सहयोग करेंगे। हर कार्य बिना रुकावट के पूरे होते चले जाएंगे। विवाहित महिलाओं के लिए यह गोचर अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर प्रमोशन की संभावना बन सकती है। सेहत भी अच्छी रहेगी।

कर्क राशि

शुक्र का गोचर कर्क राशि में होने जा रहा है। यह व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। ऑफिस पर स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान उच्चाधिकारियों से संबंध मधुर रहेंगे। दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि

शुक्र का गोचर वृश्चिक राशि के नवम भाव में होने जा रहा है। इस दौरान विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। कुछ नए लोगों से मुलाकात भी होगी। छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ सकती है। आप पैसे बचाने में भी सफल रहेंगे। अगर आपने कहीं निवेश किया है तो उससे भी प्रॉफिट मिलने की संभावना है।

मीन राशि

शुक्र का गोचर मीन राशि के पंचम भाव में होगा। इस दौरान गलतफहमियां दूर होंगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। नौकरी बदलना चाहते हैं तो सफलता मिलेगी। आप अपने जीवन में सकारात्मक सुधार देखेंगे। व्यवपार में लाभ का बेहतर मौका मिलेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.