ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

संस्कार के आंगन में बच्चों ने सीखा वेस्ट से बेस्ट बनाने का हुनर

भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में संस्कार संस्था की ओर से आयोजित समर स्पेशल कैंप में पलक लालवानी की अगुवाई में बच्चों ने घर में रखे वेस्ट को ही बेस्ट बना दिया है। बच्चों ने अनुपयोगी सामान को न केवल उपयोगी बनाया है, बल्कि उसे अपनी कला से फैंसी बना दिया। शुक्रवार को बच्चों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

पलक लंबे समय से बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट का प्रशिक्षण दे रही हैं। संस्कार के सचिव बसंत चेलानी के आग्रह पर उन्होंने बच्चों को वेस्ट से बेस्ट बनाने की कला सिखाई। पलक की अगुआई में एक वैशाली मालवीय, अश्विनी रामचंदानी ने गणेश मंदिर, वाल हैंगर, चावल से बना मदर्स ग्रीटिंग आदि बनाया है। पानी की खाली बोतल से बना पेन होल्डर बनाकर बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया है।

डांस और मार्शल आर्ट में भी रुचि

बच्चों ने डांस और मार्शल आर्ट में भी रुचि दिखाई। डांस प्रशिक्षक तान्या वीधानी एवं गुनगुन गिदवानी की अगुवाई में बच्चों ने क्लासिकल, वेस्टर्न एवं पंजाबी गीतों पर डांस सीखी है। पीयूष गिरी ने बच्चों को मार्शल आर्ट और सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए। शुक्रवार को समापन समारोह हुआ। समारोह में घनश्याम थारानी, बसंत चेलानी व आरके मिश्रा उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.