ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं अब नो-फ्लाई लिस्ट में जोड़ा नाम

 पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख और पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान के लिए इस समय कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। अब ताजा खबर यह है कि उन्‍हें को नो-फ्लाई सूची में जोड़ा गया है। यह खबर पाकिस्तान मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है। हालांकि, इमरान खान के नो फ्लाई लिस्ट में शामिल होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पाकिस्‍तानी मीडिया हाउस डॉन की खबर के मुताबिक एक दिन पहले ही पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि सरकार 9 मई को हुई घटनाओं को लेकर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है।

इस्लामाबाद में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा, “अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन एक समीक्षा निश्चित रूप से चल रही है।

इससे पहले, डॉन ने खबर दी थी कि पुलिस विभाग ने प्रोविजनल नेशनल आइडेंटिफिकेशन लिस्ट (पीएनआईएल) में शामिल करने के लिए प्रांतीय असेंबली के तीन पूर्व सदस्यों सहित 245 पीटीआई कार्यकर्ताओं के नाम संघीय सरकार को भेजे थे, ताकि उन्हें देश छोड़ने से रोका जा सके

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.