जिलाधिकारी ने साप्ताहिक जिला लोक शिकायत के तहत अपीलीय वादों की सुनवाई की गयी
जहानाबाद। जिलाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत अपीलीय वादों की सुनवाई की गयी। जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अपील से संबंधित कुल 06 मामलें जिला पदाधिकारी के समक्ष आएं, जिसमें अंचल अधिकारी, मखदुमपुर का 01 मामला अतिक्रमण से संबंधित, अंचल अधिकारी, हुलासगंज का 01 मामला अतिक्रमण से संबंधित, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, मोदनगंज का 01 मामला नाली निर्माण में अनियमितता से संबंधित, अंचल अधिकारी, जहानाबाद सदर का 01 मामला सरकारी तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित, अंचल अधिकारी, जहानाबाद सदर एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, जहानाबाद का 01 मामला आम रास्ता बंद करने से संबंधित तथा कार्यपालक अभियंता, विद्युत का 01 मामला विद्युत विपत्र में अनियमितता से संबंधित है। जिलाधिकारी ने सभी मामलों पर गहन समीक्षोपरांत संबंधित लोक प्राधिकार को स्थल पर जाकर भौतिक निरीक्षण करते हुए एक सप्ताह के अंदर तथ्यात्मक रूप से जाँच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया तथा अगली निर्धारित तिथि को विस्तृत जाँच प्रतिवेदन के साथ निश्चित रूप से उपस्थित होने का निदेश दिया। आज के लोक शिकायत की सुनवाई में सभी लोक प्राधिकार एवं परिवादी उपस्थित थे।