ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीएम शिवराज की घोषणा मध्य प्रदेश में मेडिकल और इंजीनियरिंग की हिंदी में होगी पढ़ाई

मध्य प्रदेश  मेडिकल और इंजीनियरिंग की हिंदी में पढ़ाई शुरू होगी। इसके लिए अलग कॉलेज खुलेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सहायता राशि वितरण कार्यक्रम में कहा कि अंग्रेजी कई बार पढ़ाई में बाधक बन जाती है, जिसे अंग्रेजी नहीं आती है वह कुंठित हो जाता है तो उसके लिए हिंदी में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की जाएगी।

शिवराज सिंह चौहान ने इस कार्यक्रम में ही किसान के लिए बिजली उत्पादन के रास्ते भी खोले। उन्होंने कहा कि ऐसे किसान जिनकी जमीन उपजाऊ नहीं है तो वे बिजली पैदा कर सकते हैं। चौहान ने कहा कि ऐसे किसान दो मेगावाट बिजली तक बिजली उत्पादन कर सकते हैं। उनकी बिजली तीन रुपए 15 पैसे के हिसाब से सरकार खरीदेगी।

बेटी के जन्म पर स्वागत की अपील

मुख्यमंत्री ने एकबार फिर बेटी बचाओ अभियान के तहत लोगों से अपील की कि जब भी किसी के यहां बेटी हो तो वह उसका बैंडबाजे के साथ स्वागत करें। गांव को स्वच्छ रखें। सीएम ने कहा कि अब शहर की तरह गांव का भी मास्टर प्लान बनाया जाएगा। इसके साथ ही गांव के गौरव दिवस की तरह बैतूल जैसे शहरों का भी गौरव दिवस मनाने की अपील की। गौरव दिवस की तारीख गांव व शहर के लोग ही मिलकर तय करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.