ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खरगोन में निर्माणाधीन मकान की पानी की टंकी में गिरने से बालिका की मौत

 खरगोन। खरगोन के कोतवाली थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान के टैंक में गिरने से एक 7 साल के मासूम बालिका की मौत हो गई। परिजन उसे टंकी से निकालकर सीधे अस्पताल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका का नाम आनंदी पिता भीम सिंह निवासी बाकदरा बताया गया है। बालिका के परिजन खरगोन में मजदूरी का काम करते हैं। इसी दौरान निर्माणाधीन मकान की पानी टंकी में वह गिर गई। जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो वह टंकी की अंदर मिली, इसके बाद उसके माता-पिता उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में शिशु की मौत, स्वजन ने लगाए लापरवाही के आरोप

टांडा बरूड़। गांव में लक्ष्मीबाई कुमरावत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूड़ में गुरुवार 1:30 प्रसव के लिए महिला सोनम बाई पति सेवकराम निवासी बरूड़ को भर्ती किया था। स्वजन का आरोप है कि रात्रि तीन बजे डिलीवरी हुई। डिलीवरी के दौरान ड्यूटी नर्स दीक्षा मिश्राम द्वारा लापरवाही कर सही इलाज नहीं दिया गया, जिससे शिशु की मौत हो गई। रात्रि का समय होने से मेडम को बार-बार नींद से खड़े कर प्रसूता के पास आने को कहा, लेकिन वह समय पर नहीं आई, जिससे शिशु की मौत हो गई। ऐसे लापरवाह कर्मचारियों को प्रशासनिक रूप से दंडित किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो।

इस पूरे मामले की जांच कर दोषी दीक्षा मिश्राम नर्स पर उचित कार्रवाई की जाए। इस संबंध में मेडिकल आफिसर डा. गौतम शर्मा के ने बताया कि जो डाक्यूमेंट्स उपलब्ध हैं। फाइल के आधार पर बच्चे का वजन कम था। उसका सिर भी बढ़ा हुआ था। उसको गर्भ से ही परेशानी थी। गर्भ में ही शिशु की मौत होना बताया गया है। स्वजन का कहना है कि सोनम की चार बेटियां हैं और डिलीवरी के दौरान बेटा हुआ था, लेकिन अस्पताल की लापरवाही ने जान ले ली। इस पूरे मामले की जांच की मांग की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.