ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कलेक्टर ने जारी किया आदेश, रायपुर में 6वीं से 12वीं तक खुलेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब स्कूल खुल सकेंगे। शुक्रवार रात रायपुर के कलेक्टर सौरभ कुमार ने आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार, अब रायपुर में आंगनबाड़ी केंद्र भी खोले जाएंगे। इनके साथ छठवीं से 12वीं तक के स्कूल भी शुरू किए जाएंगे। पहली से पांचवी तक की कक्षाओं को लेकर फिलहाल कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है, इसलिए यह कक्षाएं नहीं लगेंगी। करीब 1 महीने पहले कोरोना के बढ़े मामलों की वजह से रायपुर में स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया था। कलेक्टर ने शहर में नाइट कर्फ्यू भी लगाया था। हालांकि अब नाइट कर्फ्यू भी खत्म कर दिया गया है। हालांकि शालाओं में कोरोना गाइड लाइन का पालन करना होगा।

इन पाबंदियों के साथ मिली छूट- धार्मिक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों, विवाह और दशगात्र में आयोजन स्थल की क्षमता के 50% मेहमानों की उपस्थिति में कराने की अनुमति होगी। किसी आयोजन में 100 से 200 व्यक्तियों के सम्मिलित होने की स्थिति में एक दिन पूर्व निकटतम थाना, जोन कार्यालय अथवा नगरीय निकाय को सूचना दिया जाना अनिवार्य होगा। कार्यक्रम में 200 से अधिक व्यक्तियों के उपस्थिति होने की दशा में जिला कलेक्टर की लिखित पूर्वानुमति अनिवार्य होगी। सार्वजनिक स्थलों में फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क का उपयोग किया जाना अनिवार्य होगा। उल्लंघन की दशा में राज्य शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निर्धारित अर्थदण्ड अधिरोपित किया जा सकेगा। सभी मॉल, जिम, सिनेमाघर, ऑडिटोरियम, लाइब्रेरी, स्विमिंग पूल और अन्य आयोजन स्थलों को 50% की क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.