ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गुजरात: भारतीय नौसेना ने 2 हजार करोड़ की ड्रग्स पकड़ी, पाकिस्तान से समुद्री रास्ते से लाई जा रही थी खेप

भारतीय नौसेना ने शनिवार को ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद की है। पकड़ी गई ड्रग्स की कीमत 2 हजार करोड़ बताई जा रही है। इंडियन नेवी ने गुजरात में पाकिस्तान से समुद्री रास्ते से भारत में लाई जा रही ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी है। नौसेना ने इस साल का अभी तक का सबसे बड़ा ड्रग्स कंसाइनमेंट जब्त किया है।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि, ‘समुद्र में एक बहु-एजेंसी ऑपरेशन, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने भारतीय नौसेना के समर्थन से 800 किलोग्राम मादक पदार्थों को सफलतापूर्वक जब्त किया। इसकी अनुमानित राशि 2000 करोड़ रुपये की है। जानकारी के अनुसार  भारतीय नौसेना को इस संबंध में खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद इंडियन नेवी ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के नजदीक से ड्रग्स का कंसाइनमेंट पकड़ लिया। पाकिस्तान से फिशिंग बोट के जरिए मादक पदार्थ की खेप को भारत लाया जा रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.