ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही आइटीआइ के प्राचार्य पर कार्रवाई

इंदौर। सीएम हेल्पलाइन पर कई विभागों की शिकायतें बढ़ती जा रही है। ऐसे ही एक मामले में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर इंदौर कलेक्टर ने आइटीआइ के प्राचार्य पर कार्रवाई की है। उनका एक दिन का वेतन राजसात करने के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि आइटीआइ के प्राचार्य एसके कोरी बैठक में भी अनुपस्थित नहीं हुए थे। उनके खिलाफ सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने का भी आरोप है। इसके बाद कलेक्टर इलैया राजा टी ने कार्रवाई करते हुए प्राचार्य का एक दिन का वेतन राजसात करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने दो अधिकारियों को शोकाज नोटिस भी थमाया है।

शासकीय कार्यालयों में दो दिन चलेगा विशेष सफाई अभियान

बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी शासकीय कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। इसके तहत एक दिन दफ्तर की आंतरिक और एक दिन बाहरी परिसर की सफाई होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.