ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पड़ोसी के खेत में खुदे बोरवेल में गिरी ढाई वर्षीय बच्ची रेस्क्यू दल रवाना

सीहोर। सीहोर, नवदुनिया प्रतिनिधि। ग्राम बड़ी मुंगावली में एक ढाई वर्षीय बच्ची खेत में घर के पास खेलते समय खुले पड़े गहरे बोरवेल में गिर गई। घटना मंगलवार दोपहर की है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला सहित रेस्क्यू दल घटनास्‍थल के लिए रवाना हो गया है।

फिलहाल पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और बच्‍ची को बोरवेल से निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सृष्‍टि पिता राहुल कुशवाहा उम्र ढाई वर्ष खेत पर बने अपने मकान के पास खेल रही थी, जो पड़ोसी गोपाल पिता नन्नू लाल के 3 माह पहले खुदवाए गए बोर में गिर गई। घटना मंगलवार दोपहर 2:45 बजे की बताई जा रही है। बच्‍ची के बोरवेल मे गिरने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद जिला मुख्यालय से प्रशासनिक अमले सहित एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम रवाना हो गई है। साथ में आक्सीजन सिलेंडर ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि सृष्‍टि करीब 200 फीट नीचे फंसी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.