ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारत से ज्यादा विदेश में पसंद किए जा रहे हैं मायथोलाजिकल सीरियल – तरुण खन्ना

भोपाल। वर्तमान समय में हमारे टीवी शो भारत से ज्यादा विदेश में देखे जाते हैं। इंडोनेशिया, मलेशिया और श्रीलंका जैसे देशों में वहां की भाषाओं में शोज की डबिंग होती है। मेरा शो चाणक्य भी बाहर बहुत पंसद किया गया था। इसकी वजह यह है कि भारतीय दर्शन अध्यात्म में लोगों की रुचि है। इससे उन्हें शांति मिलती है। यह कहना था टीवी एक्टर तरुण खन्ना का, जो कलर्स टीवी के अपकमिंग शो ‘शिव शक्ति – तप त्याग तांडव’ में इंद्रदेव की भूमिका में नजर आने हैं। सीरियल के प्रमोशन के लिए मंगलवार को भोपाल आए टीवी कलाकार ने मीडिया से चर्चा की और अपने प्रोजेक्ट के बारे में बताया।

एक सवाल के उत्तर में तरुण ने कहा कि हिंदु देवी- देवताओं पर आधारित टीवी शो और फिल्मों में मूल कहानी में कोई परिवर्तन नहीं किया जाता लेकिन कहानी को रोचक बनाने के लिए कैरेक्टर में थोड़े बदलाव कर दिए जाते हैं। पोशाक और गेटअप को बदना जाता है, इसमें कोई बुराई नहीं है। परिवर्तन ऐसा हो, जिससे किसी की धार्मिक आस्था पर चोट न हो। उन्होंने कहा कि करियर की शुरूआत में मैंने पहले सोशल सीरियल किए। बाद के मायथोलाजिक कैरेक्टर मिले तो उन्हें भी शिद्दत से किया।

तरुण ने कहा कि चाणक्य, शिव और श्रीकृष्ण के किरदार में मुझे लोकप्रियता मिली पर ऐसा नहीं है कि मुझे सिर्फ पौराणिक शो ही करने हैं। किसी अन्य किरदार के लिए आफर मिला तो उसे स्वीकारने में देरी नहीं करूंगा। इतना जरूर है कि पहले धर्म-अध्यात्म के प्रति मेरा लगाव न के बराबर था, पर देवताओं के रोल निभाने के बाद मैं भी धार्मिक हो गया हूं। किरदार का असर असल जिंदगी में पड़ा है और इसे मैं सकारात्मक बदलाव के रूप में देखता हूं।

हिंदू सबसे ज्यादा सिक्योर है

टीवी धारावाहिकों में कई बार महादेव का किरदार निभा चुके तरुण खन्ना कहते हैं कि मुझे तो मेरे घर परिवार में, आस-पड़ोस में महादेव ही बोलते हैं, यहां तक कि मेरे बेटे को बोलते हैं कि महादेव का बेटा है तो मैं महादेव से खुद को बहुत अच्छे से कनेक्टेड समझता हूं और उनके कई गुणों को अंगीकार करने की कोशिश भी करता हूं। वहीं अभिव्यक्ति की आजादी पर उन्होंने कहा कि इस तरह से सीरियल आना और हर एक चीज को बहुत अच्छी तरह से रिप्रजेंट करना अपने आप में अभिव्यक्ति की आजादी है और यह हिंदू धर्म में ज्यादा चलन में है, क्योंकि वर्तमान समय में भारत में हिंदू सबसे ज्यादा सिक्योर है और मुझे लगता है आने वाले समय में अन्य धर्मों में भी इसी तरह से अभिव्यक्ति की आजादी का प्रदर्शन होगा।

शिव-शक्ति की कहानी है शो

तरुण ने कहा कि भारत समृद्ध पौराणिक कथाओं का देश है जो इसके सांस्कृतिक ताने-बाने में बुने हुई हैं। पीढ़ियों से चली आ रही प्राचीन कहानियां लोगों के जीवन के सफर में कालातीत मार्गदर्शक के रूप में काम करती रही हैं। सभी भावनाओं से परे, सबसे शक्तिशाली प्रेम गाथा को चित्रित करते हुए नई महाकृति ‘शिव शक्ति – तप त्याग तांडव’ दो पूजनीय देवताओं – शिव और शक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है। यह उनके कर्तव्य, त्याग और अलग होने के सफर को दर्शाता है, जिससे होकर वे तप, त्याग और तांडव की ओर जाते हैं। इसमें पहली बार शिव शक्ति की प्रेम कहानी उनके दृष्टिकोण से सुनाई जाएगी। कलर्स चैनल पर शो का प्रीमियर 19 जून को होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.