ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गोहपारू के सरिहट में घर में उगाए गांजा के पौधे कोतवाली पुलिस ने किए जब्त

 शहडोल। गोहपारु के ग्राम सरिहट में घर की बाड़ी से गांजा के हरे पौधे जब्‍त कर आरोपित को गिरफ्तार किया है। गोहपारु पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देश पर कोतवाली थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार ने की है। एसपी ने गोहपारू थाना प्रभारी को फटकार भी लगाई है।

कई शिकायतों के बाद की कार्रवाई

लगातार जब शिकायत मिली तो एसपी ने स्पेशल टीम बनाकर कोतवाली टीआइ को भेजा। पुलिस के अनुसार बीती रात पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि गोहपारु थाना क्षेत्र के ग्राम सरिहट निवासी करण सिंह पुत्र अशोक सिंह ने अपने घर के पीछे बाड़ी मे गांजे के कई पौधे लगा रखे हैं।

8 किलो से अधिक था वजन

कोतवाली थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार के नेतृव मे टीम मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची। तलाशी के दौरान करण सिंह के घर की बाड़ी मे 16 नग गांजे के हरे पौधे लगे हुए मिले, वजन 8 किलो से अधिक था। इस कार्रवाई के बाद गोहपारु पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.