ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजद महिला प्रकोष्ठ का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित

कटिहार। राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुई। जिसमें राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल के पहल पर डेढ़ दर्जन सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली महिला कार्यकर्ताओं ने राजद महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ऋतु जायसवाल, राजद जिला अध्यक्ष इशरत प्रवीन, जिला प्रधान महासचिव बिनोद साह, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ललिता तिर्की के समक्ष प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ऋतु जायसवाल ने संगठन में शामिल होने वाली कटिहार नगर निगम क्षेत्र की बॉबी गोप, लीली गोप, रिंकी कुमारी, सबिता कुमारी, रूपा कुमारी, बीना देवी, कौशल्या देवी, नीतू कुमारी, डेजी कुमारी, गुड़िया कुमारी, सुनीता देवी, रुक्मणि कुमारी, मुन्नी देवी, दीपिका कुमारी को फूल माला पहना कर स्वागत किया।उन्होने कहा कि राजद का महिला प्रकोष्ठ को बूथ स्तरीय संगठन के रूप में तैयार करना हमारे लिए चुनौती हैं। राजद की महिला कार्यकर्ताओं को इसके लिए बहुत मेहनत करनी होगी। इस अवसर पर राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने कहा कि बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी बिहार में महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।राजद में गरीब, वंचित, शोषित महिला चाहे वह किसी भी समाज की हो उसे सम्मान दिया जाता है। समरेंद्र कुणाल ने कहा कि आंगनबाड़ी के तर्ज पर हर गांव एवं मोहल्ले में राजद महिला प्रकोष्ठ सामाजिक कार्यों को पूरा करेगी। इस अवसर पर राजद महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षा ललिता तिर्की,जिला प्रधान महासचिव बिनोद साह, राजद के वरिष्ठ नेता भोला पासवान, कुंदन यादव, मो शम्मी, विष्णु अग्रवाल, योगेंद्र सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य अंजना देवी यादव, मंजू देवी, श्रीलाल उरांव, प्रीतम सिंह,सोनू जयसवाल, बिनोद यादव सहित सैंकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.