ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पहले दिन मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया तीन विकेट खोकर बनाये 327 रन

 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के द ओवल ग्राउंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 327 रन बनाये हैं। ट्रैविस हेड 156 गेंदों में 146 रन बनाकर नाबाद पैवेलियन लौटे, वहीं स्टीव स्मिथ भी 95 रनों के साथ क्रीज पर जमे रहे। फिलहाल भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में दिख रहा है।

ऑस्ट्रेलिया की पारी

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। शुरुआत में तो ये फैसला सही लगा, क्योंकि मोहम्मद सिराज ने सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को बिना खाता खोले पैवेलियन भेज दिया। शार्दूल ठाकुर ने जमने की कोशिश कर रहे डेविड वार्नर को आउट कर भारत को दूसरा विकेट दिलाया। वार्नर ने 43 रन बनाये। लंच टाइम तक ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट खोकर 73 रन बनाये थे। लंच के बाद मोहम्मद शमी ने लाबुशेन को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका दिया। लेकिन इसके बाद विकेट मिलने मुश्किल हो गये। ट्रैविस हेड ने शानदार 6ठा शतक पूरा किया और क्रीज पर जमे हुए हैं। स्टीव स्मिथ भी शतक के करीब पहुंच चुके हैं और 95 रनों पर नाबाद पैवेलियन लौटे।

अश्विन को नहीं मिली जगह

भारत ने अंतिम एकादश में आर. अश्विन को बाहर रखा और उनकी जगह रवींद्र जाडेजा को शामिल किया गया है। कप्तान रोहित ने बताया कि पिच और परिस्थितियों को देखकर यह फ़ैसला करना पड़ा। वहीं कीपर के रूप में केएस भरत को शामिल किया गया है। साथ ही रहाणे की लंबी समय बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है।

प्लेइंग XI

ऑस्ट्रेलिया

डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लेबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.