ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

थिएटर में फिर रिलीज हुई गदर एक प्रेम कथा मेकर्स ने की एक टिकट के साथ दूसरी फ्री

 साल 2001 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ एक बार फिर रिलीज की गई है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म आज सिनेमाघरों में फिर से रिलीज की गई है। बता दें फिल्म का सीक्वल गदर 2, 11 अगस्त को रिलीज होने वाला है। इस फिल्म का पार्ट 2 के पहले फिल्म के मेकर्स ने पार्ट 1 को फिर से रिलीज करने का फैसला लिया है। अगर आपने भी अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है तो थिएटर में जाकर इस सुपरहिट फिल्म का मजा ले सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘गदर’ के प्रोड्यूसर ने फैसला किया है कि गदर एक प्रेम कथा की टिकट का दाम कम होगा।

एक टिकट पर एक मिलेगी फ्री

फिल्म मेकर्स ने टिकट का दाम 150 रुपये से ज्यादा नहीं रखा जाएगा और साथ ही एक टिकट पर एक टिकट फ्री दिया जाएगा। इस तरह से एक व्यक्ति 75रु में सनी देओल और अमीषा पटेल की इस सुपरहिट फिल्म को देख सकते हैं। इतना ही नहीं सनी देओल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर बताया है कि फिल्म की एक टिकट पर दूसरी टिकट फ्री मिलेगी। दरअसल 9 जून यानी आज फिल्म का प्रीमियर होने जा रहा है, जिसमें फिल्म की कास्ट, क्रू के साथ उनके परिवार वालों को भी बुलाया गया है। वहीं फिल्म की शकीना यानी अमीषा पटेल के जन्मदिन के खास मौके पर ये फिल्म रिलीज हुई है।

जल्द ही रिलीज होगी गदर 2

इस फिल्म में अमीषा पटेल के पिता का किरदार निभाने वाले दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी और गीतकार आनंद बख्शी के परिवार को भी प्रीमियर पर बुलाया गया है। सनी देओल ने 26 मई को अपने इंस्टाग्राम पर गदर एक प्रेम कथा का ट्रेलर शेयर किया था, जिसमें फिल्म के कुछ सीन्स थे। ट्रेलर देखकर फैंस खुशी से झूम उठे थे। कई लोगों का कहना था कि वे गदर एक प्रेम कथा थिएटर में उस समय नहीं देख पाए थे, लेकिन अब वे देख सकेंगे। वहीं गदर 2 की बात करें तो फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम जारी है। फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा का कहना है कि गदर एक प्रेम कथा को जैसा रिस्पॉन्स मिला था, गदर 2 को भी लोगों का वैसा की प्यार मिलेगा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.