ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पुरखौती यात्रा के साथ भाजपा ने शुरू किया चुनावी महाभियान

जशपुरनगर । पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर के नेतृत्व मे भाजपा की आदिवासी पुरखोती सम्मान यात्रा शुरू हुआ। जिले के बगीचा ब्लाक के संत गहिरा गुरु की कर्मस्थली कैलाश गुफा भगवान महादेव के पूजा पाठ से शुरू हुआ. यात्रा यहां से सामरबार, पंडरापाठ ,सन्ना, केसरा होते हुए पत्थलगांव के लिए रवाना हुई।

पत्थलगांव से लैलूंगा होते हुए कोरबा पहुंच कर सम्पन्न होगा। यात्रा मे शामिल जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष रायमुनी भगत ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा पुरखो के आदर्शो, कार्यो और उनके बलिदानो को सहेजना है. जिन्हे कांग्रेस की भूपेश सरकार पूरी तरह से भूल गई है। उन्होंने बताया कि संत गहिरा गुरु ने सामाजिक चेतना, शराब बंदी और जनजातीय समाज को आगे बढ़ाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया. लेकिन भूपेश सरकार ने संत गहिरा गुरु के आदर्शो को पूरी तरह से तिलांजलि दे दी है। हाथ मे गंगाजल लेकर, शराब बंदी की कसम खाने वाले कांग्रेसी आज, शराब बिक्री मे भ्र्रष्टाचार कर अवैध कमाई करने मे लगे हुए है। जशपुर सहित पुरे प्रदेश मे पुरखो के आदर्श और सपने चकनाचूर हो रहे है.बीते मे संत गहिरा गुरु के बेटे गेंद बिहारी के साथ हुई घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि जो सरकार संत समाज का सम्मान नहीं कर सकती, उसे सत्ता मे रहने का कोई अधिकार नहीं है। कार्यक्रम मे सुनीता राठिया, रीना बरला, डीडीसी शान्ति भगत, सुरेन्द्र बेसरा, मंगल राम, राम स्वरूप यादव और रामनारायण यादव सहित भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

चार भागो मे चल रही है यात्रा

भाजपा कि पुरखोती यात्रा चार अलग-अलग स्थानो से एक साथ शुरू हुई है। एक दल शहीद वीरनारायण की जन्म स्थली सोनाखान से शुरू हो कर बाग़बहरा, बसना,गरिया बंद, सिहावा होते हुए रायपुर पहुंच कर सम्पन्न में होंगी। दूसरी यात्रा बलिदानी गुंडाधुर की जन्म स्थली सिहावा से शुरू होकर मोहला, मानपुर,बलौदा, चारमा होकर कांकेर मे सम्पन्न होंगी.चौथी यात्रा संत गहिरा गुरु की कर्म स्थल कैलाश गुफा से शुरू हो कर लैलूंगा, पत्थलगाँव हो कर कोरबा मे सम्पन्न होंगी.इसी तरह राजमोहिनी देवी की जन्म स्थली प्रताप पुर से शुरू हुई पुरखोती यात्रा बलरामपुर होते हुए अंबिकापुर मे सम्पन्न होंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.