ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शरद पवार और संजय राउत को मिली जान से मारने की धमकी

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार और उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। यह धमकी एक वेबसाइट के जरिए दी गई है। पवार की बेटी और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने पुलिस से मदद और न्याय की गुहार लगाई है। वह मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिलने भी पहुंचीं।

वेबसाइट के जरिए पवार को दी गई धमकी

सुप्रिया सुले ने कहा, ”मुझे व्हाट्सएप पर पवार साहब के लिए एक संदेश मिला। उन्हें एक वेबसाइट के माध्यम से धमकी दी गई है। इसलिए मैं पुलिस के पास न्याय मांगने आई हूं।”

संजय राउत के भाई ने दी जानकारी

शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत और उनके भाई सुनील राउत को गुरुवार से जान से मारने की धमकी भरे फोन आ रहे हैं। उद्धव ठाकरे गुट के विधायक सुनील राउत ने बताया कि धमकी भरे संदेश में मीडिया से बात नहीं करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस आयुक्त और राज्य के गृह मंत्री को इस बारे में जानकारी दे दी है।
”इस तरह की हरकतें निचले स्तर की राजनीति”

सुप्रिया ने कहा, ”मैं महाराष्ट्र के गृह मंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से भी न्याय की गुहार लगाती हूं। इस तरह की हरकतें निचले स्तर की राजनीति हैं, जिसे बंद करना चाहिए।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.