ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

व्यूज और लाइक बढ़ाने मुख्यमंत्री की चलाई थी फेक न्यूज राजस्थान से गिरफ्तार आरोपित यूट्यूबर पहुंचा जेल

रायपुर। यूट्यूब पर व्यूज और लाइक बढ़ाने के लिए फेक न्यूज चलाने वाले एक आरोपित को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। बता दें आरोपित राजेन्द्र कुमार स्वामी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) के खिलाफ भी फेक न्यूज़ चलाई थी। जिसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में एनएसयूआई (NSUI) के जिला अध्यक्ष शान्तनु झा ने करवाया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। वहीं अब आरोपित को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

दरअसल, एनएसयूआई रायपुर के जिलाध्यक्ष शान्तनु झा ने बताया कि 28 मई 2023 को रात लगभग 9 बजे के करीब यूट्यूब पर एक फ़र्जी ख़बर फैलाई जा रही थी। जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास से 2000 रुपये के करोड़ों नोट बरामद होने के साथ ही अन्य नेताओं के पास से भी इस तरह की रकम बरामद होने की खबर दी जा रही थी। इस तरीके से इंटरनेट मीडिया आदि में उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही थी। हम हर झूठी खबर का विरोध करते रहेंगे और सच को उजागर करने के लिए समाज को सच बताने के दिशा में एनएसयूआई हमेशा अग्रसर रहेगी।

इसके विरोध में शांतनु झा और एनएसयूआई के अन्य साथी सिविल लाइन थाने पहुंचकर उक्त फर्जी न्यूज़ चैनल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और आईपीसी की धारा 504, 505 (1) (बी) एफआईआर दर्ज करवाई गई। एफआईआर दर्ज करने के बाद में एनएसयूआई ने ऐसी झूठी खबर फैलाने वाले अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को पकड़ने और उनकी गिरफ्तारी करने की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच की और राजस्थान ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई अर्चना धुरंधर ने बताया कि शिकायत के बाद इस मामले की जांच की और आरोपित को राजस्थान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.