ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

किंजर इलाके में दिनभर बिजली रही गुल

अरवल। जिला के किंजर में भीषण गर्मी से जनजीवन अस्तव्यस्त है। वहीं बुधवार को किंजर इलाके में सुबह से जो विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। समाचार प्रेषण तक बाधित ही थी। बिजली नहीं रहने से एक ओर नल जल योजना से कई गांव के वार्डो में पीने का पानी भी नहीं आपूर्ति हो सकी वहीं दूसरी ओर कई घरों में पंखा कूलर आदि बंद रहने से नौनिहाल बच्चे बीमार व्यक्ति एवं बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है वही जो लोग इस गर्मी के मौसम में ठंडा बोतलबंद पानी पेय पदार्थ आइसक्रीम एवं डेयरी वाले दूध का व्यापार करने वाले लोगों को भी डीफ्रीजर बंद रहने से डेरी वाले दूध व्यवसाय को भी काफी नुकसान हुआ। वही किसान रामप्रवेश पासवान राजू सिंह अभिनव कुमार का कहना है कि रोहिणी नक्षत्र में जो धान का बिचड़ा खेतों में डाला गया है। उसका अंकुरण भी हो गया है। उसमें पानी हमेशा उपलब्ध रहना चाहिए अगर इसी तरह दिन दिन भर बिजली आपूर्ति बाधित रही तो धान का बिचड़ा सूख जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.