ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सात दिन में लाड़ली बहना सेना बनाएगी मध्य प्रदेश सरकार यह है उद्देश्य

भोपाल। राज्य सरकार ग्राम और वार्ड स्तर पर अगले सात दिन में लाड़ली बहना सेना का गठन करेगी, जो महिलाओं के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और कार्य पर निगरानी रखेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस सेना के गठन की घोषणा की थी। 11 और 21 सदस्यीय सेना में 23 से 60 वर्ष आयु वर्ग की लाड़ली बहना, स्व-सहायता समूहों की सदस्यों को शामिल किया जाएगा।

बुधवार को वर्चुअल आयोजित जिला कार्यक्रम अधिकारी और परियोजना अधिकारियों के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयुक्त महिला एवं बाल विकास डा़ रामराव भोंसले ने 21 जून तक सेना के गठन के निर्देश दिए।

उन्‍होंने कहा कि जिन ग्राम या वार्ड की आबादी डेढ़ हजार से कम है, वहां 11 और डेढ़ हजार से अधिक आबादी वाले ग्राम-वार्ड में 21 सदस्यों की सेना होगी। कुल संख्या में से 50 प्रतिशत लाड़ली बहना सदस्य होंगी।

इसमें स्व सहायता समूहों की सदस्यों को अनिवार्य रूप से रखा जाएगा। एक वर्ष के लिए सर्वसम्मति से सेना प्रभारी एवं सह प्रभारी मनोनीत किये जाएंगे। विभाग की सेक्टर पर्यवेक्षक उस ग्राम की सक्रिय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सेना का समन्वयक मनोनीत करेंगे। यह सेना माह के दूसरे सप्ताह में अनिवार्य रूप से बैठक करेगी।

ऐसे ले सकेंगे सदस्यता

महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्र जाकर सेना की सदस्यता के लिये पंजीयन कराना होगा। वहीं सेना की सदस्यता त्यागने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को लिखित में देना होगा। ऐसे रिक्त स्थान की पूर्ति सेना प्रभारी एवं अन्य सदस्य सर्वसम्मति से कर सकेंगे

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.