ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीपीयू ने जारी किया स्नातक पार्ट थ्री का परीक्षाफल

पटना। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2020-23 का परिणाम विश्वविद्यालय के पोर्टल पर जारी कर दी। कुलपति प्रो आर के सिंह ने 15 जून से पहले परिणाम जारी करने का डेडलाइन दे रखा था। परीक्षा में शामिल होने के लिए 75703 विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र जारी किया गया था, जिसमें 148 विद्यार्थी अनुपस्थित रहें। परीक्षा नियंत्रक डॉ महेश मंडल ने बताया कि माननीय कुलपति प्रो आर के सिंह के निर्देश के बाद स्नातक थर्ड पार्ट का परिणाम जारी कर दिया गया। इसमें कला संकाय में 44687 विद्यार्थी में से 107 अनुपस्थित रहें, 41815 विद्यार्थी पास हुए। पार्ट टू का अंक वांटिंग रहने के कारण 1685 का परिणाम लंबित रहा, जबकि 970 विद्यार्थी फेल हुए एवं विभिन्न कारणों से 39 विद्यार्थियों का परिणाम पेंडिंग है। साइंस संकाय में 24714 विद्यार्थियों में से 41 अनुपस्थित रहें, 29911 विद्यार्थी पास हुए। पार्ट टू का अंक वांटिंग रहने के कारण 1263 विद्यार्थियों का परिणाम लंबित है, 1433 फेल हुए। विभिन्न कारणों से 19 विद्यार्थियों का परिणाम पेंडिंग है। वाणिज्य संकाय में 6302 विद्यार्थियों में से 49 फेल, जबकि 6107 पास हुए। पार्ट टू के परिणाम के कारण 134 विद्यार्थियों का परिणाम लंबित है। विभिन्न कारणों से 08 विद्यार्थियों का परिणाम पेंडिंग है। इस महीना के अंत तक स्नातक पार्ट वन व पार्ट टू का परिणाम जारी हो जाएंगे है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परिणाम में किसी प्रकार की संशोधन होने पर विद्यार्थी अपने आवेदन को कॉलेज से अग्रसारित कराकर 45 दिन के भीतर कॉलेज में जमा कराएंगे। ग्रीवेंस सेल की ओर से फॉरवर्डिंग बनाकर संदेशवाहक के माध्यम से विश्वविद्यालय भेजेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.