ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जारी होगा शोकॉज नोटिस, अपराध और अपराधियों पर लगाम नहीं लगाने पर एसएसपी ने जताई नाराजगी

पटना। अपराध पर लगाम लगाने और अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर पटना एसएसपी राजीव मिश्रा के नेतृत्व में सात घंटे तक क्राइम मीटिंग चली। इस दौरान पटना जिले के सभी थानाध्यक्षों को कई दिशा निर्देश ही नहीं बल्कि शोकॉज नोटिस भी जारी किया गया है। वहीं पटना एसएसपी कार्यालय में जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ पटना एसएसपी राजीव मिश्रा के नेतृत्व में बैठक किया गया। बैठक में सभी सिटी एसपी, एएसपी, डीएसपी समेत थाना अध्यक्षों के साथ बैठक कर अपराध को लगाम लगाने के लिए बैठक कर दिशा निर्देश जारी किया गया।अपराध की घटना के बाद फरार चल रहे अपराधियों को लेकर पटना एसएसपी राजीव मिश्रा कई थानेदारों से संतुष्ट नही दिख रहे हैं। इसे लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है। बैठक में फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा निर्देश के साथ-साथ फटकार भी लगाई जा रही है। बावजूद इसके अपराधी की गिरफ्तारी न होना और पूर्व के केस में अनुसंधान में देरी होने को लेकर कई थानेदार को फटकार लगाई गई है। वहीं पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने देर शाम चली क्राइम मीटिंग समाप्त होने के बाद जानकारी दिया कि अपराधियों पर नकेल कसने और कई थानेदारों के कार्यशैली से संतुष्ट नहीं होने को लेकर फटकार लगाई गई है। कई दिशा निर्देश दिए गए हैं। कई थानेदारों को शोकॉज भी जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर थानाध्यक्षों पर कार्रवाई करने का भी निर्देश जारी किया गया है। सभी को रात्रि गश्ती में तेजी लाने और रोको-टोको अभियान को नजरअंदाज न करने की भी सलाह दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.