ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की 13वीं बैठक की मेजबानी करेगा बिहार

पटना। बिहार को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की 13वीं बैठक की मेजबानी का सौभाग्य मिला है। यह बैठक 17 जून को संवाद भवन 4, देशरत्न मार्ग, पटना में आयोजित की जा रही है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त सूचना के अनुसार इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव बिहार आमिर सुबहानी करेंगे। इस बैठक में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के अन्य सदस्य राज्य झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं ओडीशा के मुख्य सचिव सहित इन राज्यों के वरीय पदाधिकारी, केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के प्रतिनिधि तथा अन्तर्राज्यीय परिषद सचिवालय के सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय टीम के भाग लेने की संभावना है। स्थायी समिति की बैठक का आयोजन भविष्य में आयोजित होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारी के रूप किया जाता है, जिसमें बैठक के एजेण्डा में नए बिन्दुओं को समाहित करने के अलावा क्षेत्रीय परिषद की पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णयों के संदर्भ में हुई प्रगति की आकलन किया जाता है।गृह विभाग, बिहार सरकार द्वारा नोडल विभाग के तौर पर बैठक के सफल आयोजन के लिए अन्तर्राज्यीय परिषद सचिवालय, सदस्य राज्यों, केन्द्र सरकार के मंत्रालयों तथा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि बैठक में शामिल होने के लिए आने वाले प्रतिनिधियों के आगमन, आरामदायक प्रवास तथा राज्य की राजधानी से सुखद प्रस्थान को सुनिश्चित किया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.