ब्रेकिंग
विराट नाम बताकर लड़की से की थी दोस्ती, इंदौर में हिंदू संगठनों ने नदीम को पकड़ा भोपाल की बंद फैक्ट्री में हर दिन बनाई जा रही थी 25 किलो ड्रग्स कटनी में कार ने मारी मोटरसाइकिल सवार को टक्कर... दादा-दादी व नाती की मौके पर मौत रिस्तेदार ने नहाते समय युवती किया दुष्कर्म, मूक बधिर पीड़िता ने इशारों में बताई घटना भारत की पहली सामान्य AC ट्रेन Vande Metro का ट्रायल, कोटा से वाया उज्जैन-इंदौर, रतलाम तक संचालन संभव गरबा पंडाल से लौट रहे दंपति से मस्जिद के पास मारपीट, दो पक्ष आमने-सामने, 7 पर केस दर्ज भिंड में 12 दिन पहले हुई महिला की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, पति ही निकला हत्यारा शिवपुरी जिला अस्पताल में मरीज की मौत,परिजनों ने हंगामा कर डॉक्टर को घेरा भिंड में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली ,हुई मौत इंदौर में डेंगू मच्छर के भोज का आयोजन, चर्चा में कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन

राज्यमंत्री के अकलौनी गांव में लगुन-फलदान में हुई हर्ष फायरिंग बुजुर्ग की मौत किशोर घायल

भिंड। मप्र शासन के राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया के गृहगांव अकलौनी में लगुन-फलदान चढ़ने के दौरान कुछ लाेगों ने उत्साहित होकर हर्ष फायरिंग कर दी। इससे एक गोली बुजुर्ग के कनपटी में लगी। जिससे उनकी मौत हो गई। जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार-शनिवार रात करीब 12.30 बजे की है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अकलाैनी निवासी सुरेश शर्मा के बेटे अभिषेक शर्मा का लगुन फलदान कार्यक्रम था। 22 जून काे अभिषेक की बारात मेहगांव के भोपतपुरा जानी है। शुक्रवार-शनिवार रात करीब 12.30 बजे लगुन-फलदान का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग कर दी। इससे एक गोली मृतक 66 वर्षीय रामशरण शर्मा पुत्र रामगोपाल शर्मा निवासी मोहनपुरा थाना गोरमी के कनपटी में गोली धंस गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 14 वर्षीय हर्ष पुत्र अखलेश शर्मा देवरी मेहगांव के पैर में लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार्यक्रम में भगदड़ मच गई और पांच मिनट में ही ग्रामीण मौके से अपने-अपने घर चले गए। घटना के बाद शव का पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

बेटे की साढू के यहां था कार्यक्रम –

मृतक के छोटे भाई महेश शर्मा ने बताया कि अकलौनी के मृतक भाई रामशरण के बड़े धर्मवीर के सुरेश शर्मा साढू हैं। इसलिए परिवार के सभी सदस्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। श्री शर्मा के कहना है, कि लगुन-फलदान कार्यक्रम हर्षाेल्लास के साथ चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग करने लगे। श्री शर्मा का कहना है, कि उनके भाई की हत्या की गई है। घटना की सूचना िमिलते ही गोरमी टीआइ बृजेंद्र सिंह सेंगर रात में ही घटना स्थल पर पहुंच गए थे। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

अकलौनी गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। जबकि एक किशोर घायल है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बृजेंद्र सिंह सेंगर, टीआइ थाना गोरमी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.