ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

31 अगस्त से होगा एशिया कप का आगाज पाकिस्तान में खेले जाएंगे 4 मैच

 एशिया कप 2023 का आयोजन 31 अगस्त से 17 सितंबर तक होगा। मैच श्रीलंका और पाकिस्तान में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया जाएगा। एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल टीम हिस्सा लेंगे। चार मैच पाकिस्तान और नौ मुकाबले श्रीलंका में होंगे।

6 टीमों के बीच होंगे 13 मुकाबले

एशिया कप में भारत और श्रीलंका समेत कुल 6 टीमों के बीच 13 मैच खेले जाएंगे। सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। बता दें 2022 में पाकिस्तान को हराने के बाद श्रीलंका डिफेंडिंग एशिया कप चैंपियन है।

2-2 टीमें सुपर 4 खेलेंगी

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने फिलहाल वैन्यू सूची में शहरों के नाम का उल्लेख नहीं किया। ACC ने जानकारी दी कि इस बार टूर्नामेंट में दो ग्रुप में होंगे। दोनों ग्रुप से 2-2 टीमें सुपर-4 स्टेज तक पहुंचेंगी। सुपर-4 राउंड की टॉप 2 टीम फाइनल में खेलेंगी।

वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा एशिया कप

एशिया कप इस बार वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से एशिया कप सभी टीमों के लिए बेहद ही अहम टूर्नामेंट है। भारत, नेपाल और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में है। वहीं, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान दूसरे ग्रुप में रहेंगे। दोनों ग्रुप से टॉप-2 स्थान पर रहने वाली टीमें सुपर-4 में पहुंचेंगी। सुपर-4 के सभी मैच और फाइनल भी श्रीलंका में ही खेले जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.