ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मध्य प्रदेश में 1 जुलाई से खुलेंगे प्राइमरी स्कूल छठवीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह की पाली में 20 जून से लगेंगी

भोपाल। प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और उमस भरी गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। प्राइमरी स्कूल अब एक जुलाई से खुलेंगे। वहीं छठवीं से 12वीं तक की कक्षाएं 20 जून से सुबह की पाली में लगेंगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है कि भीषण गर्मी और तापमान में वृद्धि से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए प्राथमिक कक्षाओं के ग्रीष्मावकाश को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाएं एक जुलाई से लगेंगी। वहीं छठवीं से 12वीं तक की कक्षाएं 20 जून से 30 जून तक सुबह की पाली में संचालित होंगी। एक जुलाई से सभी स्कूल नियमित समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे।

बता दें, कि इस बार भीषण गर्मी के कारण दो बार ग्रीष्मावकाश में वृद्धि की गई है। इससे पहले 16 जून से स्कूल खुलने वाले थे, लेकिन फिर 19 जून तक ग्रीष्मावकाश बढ़ा दिया गया। अभी तक हर साल स्कूल शिक्षा विभाग 15 जून तक ग्रीष्मावकाश की घोषणा करता है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने छह जून को आदेश जारी किया था। आदेश में लिखा था कि भीषण गर्मी एवं तापमान में अप्रात्याशित वृद्धि के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए राज्य शासन की ओर से आंशिक संशोधन करते हुए 19 जून तक ग्रीष्मावकाश बढ़ाया जाता है।

शिक्षक संगठन भी कर रहे मांग

वहीं शिक्षक संगठन भी ग्रीष्मावकाश बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। विभाग ने नौ जून को समाप्त होने वाले उनके ग्रीष्मावकाश को कम कर पांच जून से स्कूल आने का आदेश जारी कर दिया था। ऐसे में शिक्षक संगठन भी ग्रीष्मावकाश बढ़ाने और अर्जित अवकाश बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। विभाग ने शिक्षकों को गृह संपर्क अभियान के तहत शाला त्यागी बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.