ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आडियो पर सियासी बवाल उज्जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया को हटाया

उज्जैन। इंटरनेट मीडिया पर शनिवार रात को एक आडियो बहुप्रसारित होने के बाद सियासी बवाल छिड़ गया। दरअसल ये आडियो शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया का बताया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि उज्जैन धार्मिक नगरी है, यहां मुस्लिम उम्मीदवार खड़ा नहीं किया जाएगा।

उत्तर और दक्षिण सीट से कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम भी आडियो में सुनाई दे रहे हैं। इसके अलावा शहर कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के खिलाफ भी आपत्तिजनक भाषा में टिप्पणी सुनाई दी है।

आडियो बहुप्रसारित होने के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भदौरिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब देने और जांच की कार्यवाही तक भदौरिया को शहर कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है।

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जिले की सात में चार सीटों पर जीत हासिल की थी। उज्जैन उत्तर, दक्षिण और महिदपुर में पार्टी प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार इन तीनों सीटों पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का विशेष ध्यान है।

महिदपुर को छोड़ उत्तर-दक्षिण से दावेदारों की भरमार है। यहां कई नेता अपने-अपने सियासी आंकाओं के यहां पहुंच रहे हैं। हाल में कुछ दावेदार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पास पहुंचे थे। इनमें कांग्रेस नेत्री नूरी खान भी शामिल थीं।

डाक्टर के दोनों दुश्मन चुनाव लड़ रहे

इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित आडियो में कहा गया है कि उज्जैन धार्मिक नगरी इसलिए यहां मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट नहीं मिलेगा। वैसे भी उत्तर और दक्षिण से नाम तय हो गए हैं। बवाल आडियो में उपयोग में लाई गई भाषा को लेकर है। एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता का परोक्ष रूप से नाम लेकर कहा गया है कि डाक्टर ने अपनी जीवन खराब कर लिया है। उसके दोनों दुश्मन चुनाव लड़ रहे हैं। इस मामले में नूरी खान ने कहा है कि वे मामले की शिकायत पार्टी आलाकमान से करेंगी।

शाम को जारी हो गया नोटिस

रविवार सुबह यह आडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से बहुप्रसारित हुआ। शाम को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह की ओर से नोटिस जारी किया गया। नोटिस में आडियो प्रकरण का जिक्र करते हुए भदौरिया से कहा गया कि यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है। जवाब आने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार करेगी, तब तक आपके वर्तमान दायित्व अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी के पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त किया जाता है।

कूट रचित है आडियो: भदौरिया

इधर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया ने कहा है कि कथित आडियो सत्ता पक्ष की सोची समझी साजिश है। वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अपशब्द और हिंदू मुस्लिम कर धार्मिक रूप देना दुर्भाग्य पूर्ण है। इसकी कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है। कूच रचित कथित आडियो की जांच की मांग करती है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.