ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रिश्तेदार के यहां तेरहवीं में आई नाबालिग से दुष्कर्म पेट दर्द की शिकायत पर मां अस्पताल ले गई तब हुआ खुलासा

भोपाल। टीटीनगर इलाके में एक नाबालिग के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। घटना करीब 04 माह पुरानी है, जिसका खुलासा अब हुआ है। 14 वर्षीय पीड़िता एक रिश्तेदार के घर तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। वहीं उसकी 18 साल के एक युवक से पहचान हो गई। युवक उसे घुमाने के बहाने एक सुनसान जगह पर ले गया। यहां पर उसने डरा-धमकाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले नाबालिग के पेट में दर्द होने पर उसकी मां उसे डाक्‍टर के पास ले गई तो पता चला कि वह गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद मां ने उससे इस बारे में पूछा, तब नाबालिग ने रोते-रोते उसे पूरी घटना बताई। इस पर उसने स्वजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपित पर एफआइआर दर्ज कराई। आरोपित बैतूल का रहने वाला है।

टीटी नगर पुलिस के मुताबिक किशोरी जहांगीराबाद इलाके में रहती है। गत फरवरी के महीने में टीटी नगर इलाके में रहने वाले एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी। यहां पर आयोजित तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किशोरी भी अपने स्वजनों के साथ गई थी। वहां पर बैतूल निवासी अंशु पटवा नाम का युवक भी आया था। नाबालिग की युवक से पहचान हो गई। बातचीत होने के बाद अंशु किशेारी को घुमाने के बहाने टीटी नगर दशहरा मैदान में ले गया। यहां पर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसने किशोरी को धमकी दी कि इसके बारे में किसी को बताने पर वह उसे जान से मार देगा। पुलिस ने दुष्‍कर्म, पोस्‍को एक्‍ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए जल्‍द ही पुलिस टीम बैतूल रवाना होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.